Gujrat local elections: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए रविवार को मतदान जारी है। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। इस दौरान अमित शाह, भूपेंद्र पटेल, हर्ष संघवी समेत कई बड़े नेताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
कहां-कहां हो रही वोटिंग
राज्य में अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट समेत 15 नगर निगम, 84 नगर पालिकाएं, 34 जिला पंचायत और 260 तालुका पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है। यह गुजरात के सबसे बड़े चुनावी अभ्यासों में से एक माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में मतदाता हिस्सा ले रहे हैं।
Gujrat local elections: अमित शाह और भूपेंद्र पटेल ने डाला वोट
अमित शाह अहमदाबाद के नारणपुरा स्थित मतदान केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने पत्नी सोनलबेन और बेटे जय शाह के साथ वोट डाला। वहीं मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शिलज प्राथमिक विद्यालय में मतदान किया और लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
Gujrat local elections: अन्य नेताओं की भागीदारी और आंकड़े
उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने सूरत में मतदान किया। इस चुनाव में कुल 9,992 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 4.18 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के पात्र हैं। इस बार नौ नए नगर निगमों में पहली बार चुनाव कराए जा रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था और नतीजों की तारीख
Gujrat local elections: चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए राज्यभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील इलाकों में विशेष बल तैनात हैं और कई जगह CCTV से निगरानी की जा रही है। इन चुनावों की मतगणना 28 अप्रैल को होगी, जिसके बाद नतीजे सामने आएंगे।
ये भी पढ़ें: अयोध्या में गर्मी का असर, राम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या 60% घटी








