Rain Alert MP: भीषण गर्मी के बीच मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली। महू में तेज बारिश हुई, जबकि भोपाल के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। रतलाम और सीहोर में भी तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
22 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी
बारिश के बावजूद प्रदेश के 22 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, रायसेन, नर्मदापुरम, नीमच, मंदसौर, धार और अलीराजपुर सहित कई जिलों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है।
Rain Alert MP: अगले तीन दिन बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 28 और 29 अप्रैल को ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभाग में भी बारिश का अनुमान जताया गया है।
Rain Alert MP: स्कूल बंद, समय में बदलाव
गर्मी को देखते हुए भोपाल में 8वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं। इंदौर में भी 27 से 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया है। 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी। ग्वालियर और उज्जैन में भी 8वीं तक छुट्टी घोषित की गई है।
बाजार में बढ़ी कूलिंग उपकरणों की मांग
शनिवार को खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के चलते भोपाल में एसी, कूलर और फ्रिज की मांग 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है।
यह भी पढे़ : बंगाल में PM मोदी की चुनावी रेली बोले: TMC का घमंड टूटा, BJP की जीत तय’








