Noida news: नोएडा में हाल ही में हुए श्रमिक आंदोलन और हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट अब इंडस्ट्रियल एरिया के लिए अलग पुलिस व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसके तहत DCP (इंडस्ट्रीज) का नया पद बनाया गया है, जो सीधे तौर पर औद्योगिक इलाकों की निगरानी करेगा।
कितनी बड़ी होगी टीम?
इस नई व्यवस्था में DCP के साथ एक ACP, 3 इंस्पेक्टर और करीब 25 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। यह टीम नोएडा के 15 हजार से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों पर नजर रखेगी। साथ ही करीब 2 लाख कंपनियों और 4 लाख श्रमिकों से सीधा संपर्क बनाएगी, ताकि किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके।
Noida news: कंपनियों और श्रमिकों से सीधा संवाद
नई इंडस्ट्रीज पुलिस सेल का मुख्य फोकस श्रमिकों की शिकायतों का तेजी से निस्तारण करना होगा। इसके अलावा कंपनियों और श्रमिक संगठनों के साथ लगातार संवाद बनाए रखा जाएगा। कानून-व्यवस्था के साथ-साथ श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित करने पर भी खास ध्यान दिया जाएगा।
Noida news: SOP जल्द होगी जारी
यह इंडस्ट्रीज पुलिस सेल तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। अब अगले 3 दिनों में इसका स्थायी प्रस्ताव डीजीपी और गृह विभाग को भेजा जाएगा। साथ ही जल्द ही इसकी विस्तृत SOP भी जारी की जाएगी। यह फैसला पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा लिया गया है।
क्यों लेना पड़ा ये फैसला?
दरअसल, नोएडा में हाल ही में श्रमिकों का प्रदर्शन हिंसक हो गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बनी उच्चस्तरीय कमेटी ने बताया कि कुछ बाहरी तत्वों ने प्रदर्शन को भड़काया, जिससे हालात बिगड़ गए।
हिंसा में क्या हुआ था?
Noida news: हिंसा के दौरान कई वाहनों में आग लगा दी गई और कई ऑफिसों में तोड़फोड़ की गई। श्रमिक वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन स्थिति बेकाबू होने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों को भी निशाना बनाया था, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।
ये भी पढ़े: लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 5 नए जिलों को मंजूरी, अब कुल संख्या 7








