Home » Uncategorized » लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 5 नए जिलों को मंजूरी, अब कुल संख्या 7

लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 5 नए जिलों को मंजूरी, अब कुल संख्या 7

Ladakh news: लद्दाख से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र शासित प्रदेश में प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पांच नए जिलों के गठन की अधिसूचना को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब लद्दाख में कुल जिलों की संख्या बढ़कर 7 हो जाएगी।

कौन-कौन से बनेंगे नए जिले

नए जिलों में नुब्रा, शाम, चांगथांग, जांस्कर और द्रास शामिल हैं। लंबे समय से इन क्षेत्रों को अलग जिला बनाने की मांग उठ रही थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।

Ladakh news: LG ने बताया ऐतिहासिक कदम

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इसे लद्दाख के लिए “ऐतिहासिक दिन” बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित लद्दाख के विजन के अनुरूप है।

Ladakh news: जमीनी स्तर पर मजबूत होगा प्रशासन

एलजी के मुताबिक, यह निर्णय प्रशासन को विकेंद्रीकृत करेगा और खासकर दूरदराज व दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों को सरकारी सेवाएं तेजी से मिल सकेंगी। इससे शासन सीधे लोगों तक पहुंचेगा।

विकास और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Ladakh news: उन्होंने यह भी कहा कि नए जिलों के गठन से सिर्फ प्रशासन ही मजबूत नहीं होगा, बल्कि विकास, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी पैदा होंगे। इससे लद्दाख के लोगों को सीधे फायदा मिलने की उम्मीद है।

 

ये भी पढ़े: ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ पर चुप्पी साधने को लेकर CM योगी ने ममता पर कसा तंज बोले- ‘पिछले 15 वर्षों में TMC ने बंगाल को किया कंगाल’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments