Home » उत्तर प्रदेश » यूपी पुलिस में बंपर धमाका! 1 लाख भर्तियों का ऐलान, लखनऊ में बांटे गए 936 जॉइनिंग लेटर

यूपी पुलिस में बंपर धमाका! 1 लाख भर्तियों का ऐलान, लखनऊ में बांटे गए 936 जॉइनिंग लेटर

Up Police News: योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस में 1 लाख नई भर्तियां की जाएंगी। इसमें होमगार्ड, सिपाही और दरोगा जैसे पद शामिल होंगे। राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पुलिस विभाग के 936 रेडियो ऑपरेटरों को जॉइनिंग लेटर भी वितरित किए।

निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में 2.20 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती पारदर्शी तरीके से की गई है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि हाल ही में 60,244 सिपाहियों को एक साथ प्रशिक्षण देकर पुलिस बल में शामिल किया गया, जो राज्य की बढ़ी हुई प्रशिक्षण क्षमता को दर्शाता है।

Up Police News: ‘अब सिफारिश और पैसा नहीं चलता’

योगी आदित्यनाथ ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर कहा कि अब किसी भी अभ्यर्थी को नौकरी के लिए सिफारिश या पैसे की जरूरत नहीं पड़ती। योग्यता और आरक्षण के नियमों के आधार पर पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव शासन की स्पष्ट नीति और नीयत का परिणाम है।

Up Police News
Up Police News

पुलिस ढांचे में बड़ा बदलाव

सीएम ने बताया कि 2017 से पहले कई जिलों में पुलिस लाइन तक नहीं थीं और कई थानों के पास अपने भवन नहीं थे। अब स्थिति बदल चुकी है—हाईराइज बैरक, मॉडल थाने, नए फायर स्टेशन और स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF) तथा एसडीआरएफ जैसी इकाइयों का गठन किया गया है। साथ ही तीन नई महिला पुलिस बटालियन भी बनाई गई हैं।

Up Police News: कानून व्यवस्था और विकास का संबंध

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून का राज विकास की पहली शर्त है। प्रदेश को गुंडा-माफिया मुक्त बनाने में पुलिस की अहम भूमिका रही है, जिससे निवेश का माहौल बेहतर हुआ है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने की सलाह भी दी।

नई जिम्मेदारी, ईमानदारी से निभाने की अपील

कार्यक्रम में मौजूद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने नव-नियुक्त कर्मियों से ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि समाज में सम्मान और जिम्मेदारी का पद है।

Up Police News: युवाओं के लिए अवसर का संदेश

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार का लक्ष्य हर योग्य युवा को अवसर देना है। उन्होंने कहा कि अब अगर किसी में क्षमता है, तो उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

ये भी पढ़े…Bihar: बंद कमरे में मां और मासूम बच्चों के शव मिलने पर फैली सनसनी, हत्या की आशंका

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments