Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल के नेता जहांगीर खान ने दी योगी के IPS अजय पाल शर्मा को धमकी बोले- ‘अच्छे से खबर लेंगे…’

बंगाल के नेता जहांगीर खान ने दी योगी के IPS अजय पाल शर्मा को धमकी बोले- ‘अच्छे से खबर लेंगे…’

बंगाल के नेता जहांगीर खान IPS अजय पाल शर्मा

Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के चर्चित आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा की चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में तैनाती को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। चुनाव के दूसरे चरण की तैयारियों के बीच सामने आए एक कथित वीडियो ने पूरे मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अजय पाल शर्मा को जहांगीर खान को कथित तौर पर धमकाते हुए देखा जा रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है और चुनावी माहौल और भी गरमा गया है।

कौन हैं जहांगीर खान?

जहांगीर खान दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार हैं। 41 वर्षीय खान ने 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है। चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब 2.1 करोड़ रुपये है, जबकि उन पर किसी प्रकार की देनदारी नहीं है। उपलब्ध आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। हालांकि, आधिकारिक दस्तावेजों से इतर स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं और सोशल मीडिया में जहांगीर खान का नाम अक्सर विवादों में रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि वे एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार के करीबी हैं, जिन्हें स्थानीय स्तर पर ‘भाईपो’ के नाम से जाना जाता है। यह इशारा अभिषेक बनर्जी की ओर माना जाता है, जो ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं।

Bengal Election: माहौल बिगाड़ने की कोशिश

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जहांगीर खान पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें अभिषेक बनर्जी का दाहिना हाथ बताया है। पार्टी का आरोप है कि खान कथित तौर पर चुनावी धांधली, जमीन कब्जाने, तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा हैं। बीजेपी ने यह भी दावा किया कि फाल्टा क्षेत्र में चुनावी नतीजों पर उनका बड़ा प्रभाव रहता है। हालांकि, इन आरोपों को तृणमूल कांग्रेस ने सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी का कहना है कि चुनाव से ठीक पहले इस तरह के आरोप लगाकर मतदाताओं को भ्रमित करने और राजनीतिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

धमकी वाले वीडियो से बढ़ा विवाद

विवाद की जड़ बना वीडियो, जिसमें अजय पाल शर्मा को जहांगीर खान से सख्त लहजे में बात करते हुए देखा जा रहा है। विपक्ष इस वीडियो को मुद्दा बनाकर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहा है, जबकि टीएमसी इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप बता रही है।

Bengal Election: जहांगीर खान का पलटवार

इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जहांगीर खान ने अजय पाल शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी ने न केवल उन्हें बल्कि उनके परिवार को भी धमकाने की कोशिश की। खान के मुताबिक, कल दोपहर करीब 3 बजे वे मेरे पार्टी कार्यालय आए और मेरी सुरक्षा को लेकर धमकी दी। इसके बाद वे मेरे घर पहुंचे और परिवार को भी डराने की कोशिश की। क्या यही एक पुलिस पर्यवेक्षक का काम है? अगर उन्हें कुछ कहना है तो प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से कहना चाहिए। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि यह सब विपक्ष, खासकर बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। खान ने कहा कि वे जानते हैं कि वे चुनाव नहीं जीत पाएंगे, इसलिए टीएमसी कार्यकर्ताओं और नेताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।

ये भी पढ़े… कौन है ममता के कैंडिटेड जहांगीर खान को फटकार लगाने वाले योगी के तेज-तर्रार IPS अजय पाल शर्मा?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments