Home » पश्चिम बंगाल » योगी के ‘सिंघम’ IPS अजय पाल शर्मा को बंगाल चुनाव की ड्यूटी से हटाने की मांग

योगी के ‘सिंघम’ IPS अजय पाल शर्मा को बंगाल चुनाव की ड्यूटी से हटाने की मांग

Bengal Election Voting

Bengal Election Voting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच एक बड़ा नाटकीय घटनाक्रम सामने आया है, जिसने चुनावी माहौल को और अधिक गरमा दिया है। उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित आईपीएस अधिकारी और चुनाव आयोग के पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा को पद से हटाने की मांग को लेकर देर रात सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर की गई। आधी रात को हुई इस कानूनी पहल ने राजनीतिक हलकों में हलचल तेज कर दी है।

याचिकाकर्ता ने उठाए IPS की कार्यप्रणाली पर सवाल? 

जानकारी के मुताबिक, मतदान शुरू होने से ठीक पहले याचिकाकर्ता ने संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत ई-फाइल के जरिए रिट याचिका दाखिल कर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की है। याचिका में दक्षिण 24 परगना में तैनात पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। आरोप लगाया गया है कि पदभार संभालने के बाद से ही वे राजनीतिक उम्मीदवारों को निशाना बनाने और उन्हें डराने-धमकाने जैसी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि उनकी मौजूदगी से चुनावी माहौल प्रभावित हो रहा है और इससे 2026 के विधानसभा चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। याचिका में अदालत से हस्तक्षेप कर उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की गई है।

यह मामला इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि अजय पाल शर्मा अपनी सख्त कार्यशैली और ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ की छवि के लिए जाने जाते हैं। पश्चिम बंगाल के संवेदनशील इलाकों में से एक दक्षिण 24 परगना में उनकी तैनाती के बाद से ही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के साथ उनके टकराव की खबरें सामने आती रही हैं। अब यह विवाद देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंच चुका है, जिससे चुनावी सियासत में नई बहस छिड़ गई है।

Bengal Election Voting: बंगाल में मतदान जारी

वहीं पश्चिम बंगाल की 142 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। शुरुआती दो घंटे में 18 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 18.39 प्रतिशत मतदान हुआ है। पूर्व बर्धमान जिले में सबसे अधिक 20.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जबकि हुगली में 20.16 प्रतिशत मतदान हुआ है। नादिया में 18.50 प्रतिशत मतदान हुआ और उत्तर 24 परगना में 17.81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हावड़ा में 17.76 प्रतिशत, कोलकाता उत्तर में 17.28 प्रतिशत और कोलकाता दक्षिण में 16.81 प्रतिशत वोट पड़े हैं। इसी दौरान, दक्षिण 24 परगना में 17.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। दूसरे चरण में सभी 142 सीटों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ।

ये भी पढ़े… पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण का मतदान, पोलिंग बूथों पर वोटर्स की लंबी कतारें, सुबह 9 बजे तक 18.39 प्रतिशत वोट पड़े

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments