Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » डिजिटल अरेस्ट या उत्पीड़न? बिजनौर में महिला की मौत का सच आया सामने, सुसाइड नोट ने खोला राज

डिजिटल अरेस्ट या उत्पीड़न? बिजनौर में महिला की मौत का सच आया सामने, सुसाइड नोट ने खोला राज

बिजनौर में महिला ने की आत्महत्या

UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के फरीदपुर भोगी गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दो दिन बाद उसके कमरे से मिले सुसाइड नोट ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। नोट में एक युवक पर लगातार उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है।

क्या है पूरा मामला? 

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी रणवीर सिंह की पत्नी मोनिका देवी ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी थी। घटना के बाद परिजनों ने मायके पक्ष को सूचना देकर अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन बुधवार को जब कमरे की तलाशी ली गई तो वहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में मोनिका ने अपने पति और परिवार से माफी मांगते हुए लिखा कि एक युवक उसे लगातार परेशान कर रहा था। वह यह बात किसी को बता नहीं पा रही थी, जिससे मानसिक तनाव में आकर उसने यह कदम उठा लिया। नोट में दो बार उत्पीड़न का जिक्र किया गया है।

UP News: महिला को किया गया डिजिटल अरेस्ट

बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले मोनिका ने अपने मायके में वीडियो कॉल कर रोते हुए बात की थी। हालांकि परिजनों ने इसे सामान्य पारिवारिक विवाद समझकर गंभीरता से नहीं लिया। घटना के वक्त उसकी दो मासूम बेटियां पास में ही सो रही थीं। गांव में यह चर्चा भी है कि महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जरिए धमकाया जा रहा था और उससे पैसों की मांग की जा रही थी। साथ ही गांव के ही एक युवक द्वारा परेशान किए जाने की बात भी सामने आई है, जिससे महिला मानसिक दबाव में थी।

महिला के पति रणवीर सिंह ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है और पुलिस को तीन मोबाइल नंबर भी सौंपे हैं, जिनसे लगातार कॉल आ रही थीं। यहां तक कि अंतिम संस्कार के दौरान भी एक युवक द्वारा वीडियो कॉल किए जाने की बात सामने आई है। वहीं इस मामले में एसपी अभिषेक झा ने बताया कि 28 अप्रैल को हुई इस घटना की सूचना पुलिस को समय पर नहीं दी गई थी और परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। सुसाइड नोट मिलने के बाद मामले में युवक द्वारा उत्पीड़न और साइबर एंगल की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर पूरे प्रकरण की गहन पड़ताल शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े… MCD ऑफिस की तीसरी मंजिल से कूदे सस्पेंड ASI, बहाली न होने से थे परेशान, हुई मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments