Home » मनोरंजन » मौलाना संग निकाह करने वाली है राखी सावंत, बोली- ‘नमाजी बहुत अच्छे होते हैं, मैं निकाह के लिए मरी जा रही हूँ…’

मौलाना संग निकाह करने वाली है राखी सावंत, बोली- ‘नमाजी बहुत अच्छे होते हैं, मैं निकाह के लिए मरी जा रही हूँ…’

राखी सावंत का बयान

Rakhi Sawant: टीवी और बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। अक्सर अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज़ से चर्चा में रहने वाली राखी ने इस बार अपनी शादी और धर्म को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

शादी को लेकर राखी का नया बयान

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राखी से पूछा गया कि क्या दूसरी शादी टूटने के बाद उन्होंने दोबारा अपना धर्म बदला है और वह फिर से हिंदू बन गई हैं। इस पर राखी ने चौंकाने वाला जवाब देते हुए कहा कि वह अब भी मुस्लिम धर्म को मानती हैं और किसी मौलाना से शादी करना चाहती हैं। राखी ने कहा कि मैं तो किसी मौलाना से शादी करने के लिए तैयार हूं। मेरी बहन सना खान ने भी एक मौलाना, मुफ्ती साहब से शादी की है। जो लोग नमाज पढ़ते हैं, वो बहुत अच्छे होते हैं।

मैं मौलाना से निकाह करने के लिए मरी जा रही हूँ': राखी सावंत का बयान | 'Mai Maulana se Niqah karne ke liye mari ja rahi hoon': Rakhi Sawant ka bayaan

Rakhi Sawant: पहले भी शादी को लेकर चर्चा में रही राखी

गौरतलब है कि राखी सावंत पहले भी अपनी शादी को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। उन्होंने पहली शादी रितेश सिंह से की थी, जबकि दूसरी शादी आदिल खान दुर्रानी के साथ की थी। आदिल से निकाह के दौरान राखी ने इस्लाम धर्म अपनाया और अपना नाम बदलकर ‘फातिमा’ रख लिया था। हालांकि आदिल खान के साथ उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों का तलाक हो गया, लेकिन राखी का कहना है कि उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला है। वह अब भी खुद को ‘फातिमा’ मानती हैं और भविष्य में किसी धार्मिक व्यक्ति से शादी करने की इच्छा रखती हैं।

फिलहाल, राखी का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ उनके फैसले का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ इसे फिर से सुर्खियों में बने रहने की कोशिश बता रहे हैं।

ये भी पढ़े… डिजिटल अरेस्ट या उत्पीड़न? बिजनौर में महिला की मौत का सच आया सामने, सुसाइड नोट ने खोला राज