Mp news: मध्य प्रदेश के शहडोल से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। जिस आंगन में शादी की खुशियां गूंज रही थीं, वहीं कुछ ही पलों में मातम पसर गया।
शादी की खुशियां पल भर में गम में बदली
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम पहलवा में रीना सिंह की शादी जयसिंहनगर के गजनी निवासी हरीश सिंह से पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई। रातभर जश्न और रस्मों का माहौल रहा। सुबह विदाई से पहले आदिवासी परंपरा के तहत हल्दी-पानी की रस्म चल रही थी और घर में खुशी का माहौल था।
Mp news: नाचते-नाचते गिर पड़े दूल्हे के पिता
इसी दौरान बारात और घरवाले नाच-गाकर जश्न मना रहे थे। दूल्हे के पिता धरम दास परस्ते भी खुशी में झूम रहे थे, लेकिन अचानक वे नाचते-नाचते जमीन पर गिर पड़े। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Mp news: एक तरफ विदाई, दूसरी तरफ अर्थी
जैसे ही मौत की खबर घर पहुंची, शादी का माहौल मातम में बदल गया। दूल्हा सदमे में था, लेकिन ग्रामीणों के समझाने पर दुल्हन की विदाई भी कराई गई। इस दौरान दिल को झकझोर देने वाला दृश्य सामने आया, आगे ससुर की अर्थी थी और पीछे-पीछे रोती हुई दुल्हन।
पुलिस ने क्या कहा
Mp news: गोहपारू थाना प्रभारी राज कुमार मिश्रा के मुताबिक, विदाई के समय दूल्हे के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े: बेंगलुरु में बारिश का कहर: एक रात में डूब गई 5000 किताबें, ‘बुकवर्म’ का दर्द देख पिघला इंटरनेट








