Up news: वाराणसी से बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ने से सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। कार्यक्रम के दौरान सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा।
कार्यक्रम के बीच बिगड़ी तबीयत
शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस के संयुक्त कार्यक्रम में शामिल हुए अजय राय की अचानक तबीयत खराब हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और बेचैनी बढ़ने लगी। देखते ही देखते उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। घबराए कार्यकर्ताओं ने बिना देर किए उन्हें तुरंत मेदांता अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया।
Up news: डॉक्टरों की टीम कर रही लगातार निगरानी
मेदांता अस्पताल में अजय राय का इलाज जारी है। डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। शुरुआती जांच में ब्लड टेस्ट समेत कई जरूरी टेस्ट किए गए हैं। फिलहाल उनकी हालत को लेकर अस्पताल की ओर से विस्तृत अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।
Up news: कौन हैं अजय राय?
अजय राय यूपी कांग्रेस के प्रमुख और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। 7 अक्टूबर 1969 को वाराणसी में जन्मे अजय राय एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। 1994 में उनके बड़े भाई अवधेश राय की हत्या के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। इस मामले में माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को दोषी ठहराया गया था और उन्हें उम्रकैद की सजा मिली थी।
भाजपा से कांग्रेस तक का सफर
अजय राय ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भाजपा से की थी। 1996 से 2007 तक वे लगातार तीन बार विधायक रहे। इसके बाद 2009 में निर्दलीय चुनाव जीतकर चौथी बार विधायक बने। लोकसभा चुनाव 2009 में टिकट न मिलने पर उन्होंने भाजपा छोड़ दी और सपा में शामिल हो गए। बाद में कांग्रेस में आए और 2012 में पिंडरा सीट से विधायक बने।
पीएम मोदी के खिलाफ भी लड़ चुके हैं चुनाव
अजय राय को कांग्रेस ने 2014 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ मैदान में उतारा था। हालांकि, उस चुनाव में उन्हें तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया और अब 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति में जुटे हुए हैं।
2027 चुनाव से पहले बढ़ी चिंता
Up news: अजय राय की तबीयत बिगड़ने की खबर ऐसे समय आई है, जब कांग्रेस यूपी में 2027 चुनाव की तैयारियों में जुटी है। ऐसे में उनकी सेहत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच चिंता बढ़ गई है। अब सबकी नजर उनके स्वास्थ्य अपडेट पर टिकी हुई है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में मौसम का बदलेगा मिजाज, 3 से 5 मई तक बारिश-आंधी का अलर्ट








