Home » Assam » ‘ये BJP की नहीं देश की जीत है’- हिमंता बिस्वा सरमा का सियासी बयान चर्चा में

‘ये BJP की नहीं देश की जीत है’- हिमंता बिस्वा सरमा का सियासी बयान चर्चा में

ASSAM BJP WIN: असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इसे जनता का आशीर्वाद बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में अब विकास की नई गति देखने को मिलेगी और “असम में विकास की गंगा बहेगी।”

“बंगाल में बीजेपी नहीं, देश जीता”

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत पर सरमा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह सिर्फ पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे देश की जीत है। उनके मुताबिक, पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत को सुरक्षित और मजबूत बनाने में इस जीत की अहम भूमिका होगी।

ASSAM BJP WIN: जनता और पीएम मोदी को दिया श्रेय

सीएम सरमा ने इस जीत का श्रेय असम की जनता और नरेंद्र मोदी को दिया। उन्होंने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री पर भरोसा जताया है और उसी के आधार पर राज्य में दोबारा सरकार बनने जा रही है।

घुसपैठ और सुरक्षा पर सख्त रुख

बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सीमा पर फेंसिंग का काम जल्द शुरू होगा, जिसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

ASSAM BJP WIN: कांग्रेस पर निशाना

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सरमा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के मामले पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें केवल जमानत मिली है, मामला अभी खत्म नहीं हुआ है।

असम में NDA की मजबूत वापसी

चुनाव परिणामों के अनुसार, 126 सीटों वाली असम विधानसभा में बीजेपी ने 82 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने जा रहा है। कुल मिलाकर, असम में बीजेपी की इस जीत के बाद सरकार अब विकास, सुरक्षा और सीमा से जुड़े मुद्दों पर आगे बढ़ने की तैयारी में है।

ये भी पढ़े… बंगाल की सियासत में बड़ा उलटफेर: काबा-काली से बाबरी तक बहस, फिर भी 45% मुस्लिम सीटों पर BJP की बढ़त?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments