Home » राजनीति » अभिनेता विजय को समर्थन देना कांग्रेस के लिए घाटे का सौदा साबित होगा ?, DMK ने ठहराया गद्दार…

अभिनेता विजय को समर्थन देना कांग्रेस के लिए घाटे का सौदा साबित होगा ?, DMK ने ठहराया गद्दार…

अभिनेता विजय को समर्थन देना कांग्रेस के लिए घाटे का सौदा साबित होगा ?, DMK ने ठहराया गद्दार...
Tamil Nadu: अभिनेता विजय की पार्टी को समर्थन देने के मुद्दे पर तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके गठबंधन टूट गया है। हालत यह है कि बुरी तरह आक्रोशित डीएमके ने कांग्रेस को धोखेबाज तक करार दिया है।डीएमके को लगता है कि सत्ता के लालच में कांग्रेस को इतना भी अहसास नहीं रहा कि जिस पार्टी के साथ मिलकर उसने राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ा है, उसी से गद्दारी कर वह दूसरे पाले में क्यों जाए? डीएमके ने कांग्रेस नेतृत्व के फैसले की तुलना पीठ में छुरा घोंपने वाले से की है।

कांग्रेस का रुख

कांग्रेस ने डीएमके की परवाह न करते हुए आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उसके निर्वाचित प्रतिनिधि तमिलनाडु में अगली सरकार बनाने के लिए अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) का समर्थन करेंगे। राज्य में कांग्रेस को पांच सीटें मिली हैं।हालांकि कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस का रुख स्पष्ट है कि तमिलनाडु में जनादेश एक ऐसी धर्मनिरपेक्ष सरकार के लिए है, जो संविधान की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हो, लेकिन डीएमके कांग्रेस के समर्थन को पचा नहीं पा रही है और उसे गद्दार ठहरा रही है।

Tamil Nadu: राष्ट्रीय राजनीति पर असर 

बताया जाता है कि राज्य में कांग्रेस समर्थन के एवज में दो मंत्री पद मिल सकते हैं। इसके अलावा विभिन्न बोर्डों में भी उसे हिस्सेदारी मिल सकती है, लेकिन इसकी कीमत कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर चुकानी पड़ेगी। दरअसल तमिलनाडु में कांग्रेस डीएमके के अगुवाई वाले गठबंधन का हिस्सा रही है।ऐसे में स्वाभाविक है कि टीवीके को समर्थन के मुद्दे पर वह नाराज होगी ही। डीएमके की यह नाराजी तमिलनाडु तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि केंद्र में वह कांग्रेस का साथ छोड़ने को मजबूर हो जाएगी। जब उसने कांग्रेस को गद्दार ठहरा ही दिया है, तो फिर वह केंद्र में कांग्रेस या इंडिया गठबंधन के साथ कैसे खड़ी हो सकती है?  डीएमके को कम नहीं आंका जा सकता है। लोकसभा में उसके 22 और राज्यसभा में 10 सदस्य हैं।संसद के उच्च सदन में वह एक मजबूत विपक्षी दल है। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि कहीं अभिनेता विजय को समर्थन देकर कांग्रेस ने घाटे का सौदा तो नहीं कर लिया है ? कल राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के साथ आने से पहले अन्य दल भी स्वाभाविक रूप से उसकी विश्वसनीयता पर संदेह करेंगे। वे सोच सकते हैं कि जो पार्टी अपने वर्षों पुराने दोस्त के साथ गद्दारी कर सकती है, क्या गारांटी है कि वह दूसरे के साथ ईमानदार रह पाएगी?

Tamil Nadu: दोहरे नुकसान की आशंका

राज्य में विजय  को समर्थन देने का फैसला करने से पहले कांग्रेस के रणनीतिकारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए था कि अभिनेता विजय की पार्टी अभी एकदम नई है।फिर विजय जनता के बीच कुछ ऐसे वादे कर चुके हैं जिन्हें पूरा कर पाना काफी चुनौतीपूर्ण है।यदि भविष्य में उनकी सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरती है, तो सत्ता में भागीदार होने के नाते कांग्रेस भी कटघरे में होगी। ऐसे में तो कांग्रेस को राज्य और केंद्र दोनों जगह नुकसान है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments