Gold & silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार, 6 मई को जोरदार बढ़त दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 3 हजार रुपए बढ़कर 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले इसकी कीमत 1.48 लाख रुपए थी। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत में 9 हजार रुपए का उछाल आया और यह बढ़कर 2.49 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी 2.40 लाख रुपए किलो बिक रही थी।
इस साल कितनी बढ़ीं कीमतें
| धातु | 31 दिसंबर 2025 कीमत | 6 मई 2026 कीमत | कितनी बढ़ी कीमत |
|---|---|---|---|
| सोना (10 ग्राम) | ₹1.33 लाख | ₹1.51 लाख | ₹18 हजार |
| चांदी (1 किलो) | ₹2.30 लाख | ₹2.49 लाख | ₹19 हजार |
Gold & silver Price: ऑलटाइम हाई का रिकॉर्ड
29 जनवरी 2026 को सोने और चांदी दोनों ने रिकॉर्ड स्तर छुआ था। उस दिन सोना 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 3.86 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई थी।
Gold & silver Price: सोना खरीदते समय रखें ध्यान
विशेषज्ञों के मुताबिक, ग्राहकों को हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदना चाहिए। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता की पुष्टि होती है। इसके अलावा खरीदारी से पहले अलग-अलग स्रोतों से कीमत जरूर जांच लेनी चाहिए, क्योंकि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमतें अलग-अलग होती हैं।
असली चांदी पहचानने के तरीके
असली चांदी की पहचान के लिए मैग्नेट टेस्ट, आइस टेस्ट, स्मेल टेस्ट और क्लॉथ टेस्ट जैसे आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती और उस पर बर्फ जल्दी पिघलती है।
यह भी पढे़ : तमिलनाडु में विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, शपथ ग्रहण टल सकता है; बंगाल में 9 मई को BJP सरकार का समारोह








