Home » पश्चिम बंगाल » Suvendu Adhikari होंगे पश्चिम बंगाल के नए CM, BJP विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुहर

Suvendu Adhikari होंगे पश्चिम बंगाल के नए CM, BJP विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुहर

West bengal: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन अब पूरी तरह तय हो गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में Suvendu Adhikari को मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। उनके नाम पर सभी विधायकों ने सहमति जताई। खास बात ये रही कि इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah खुद पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे। अब शुभेंदु अधिकारी थोड़ी देर में राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है, जिसे पार्टी के लिए ऐतिहासिक जीत माना जा रहा है।

कल कोलकाता में होगा शपथग्रहण समारोह

राज्यपाल से सरकार बनाने का न्योता मिलने के बाद शनिवार सुबह 11 बजे Kolkata में शुभेंदु अधिकारी का भव्य शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई से ज्यादा सीटें जीतकर बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी नेताओं के मुताबिक, समारोह में कई बड़े केंद्रीय नेताओं के शामिल होने की संभावना है। बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार बनने को लेकर कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

West bengal: विधानसभा भंग होने के बाद साफ हुआ रास्ता

इससे पहले 7 मई को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने 17वीं विधानसभा भंग कर दी थी। इसके साथ ही Mamata Banerjee सरकार का कार्यकाल भी खत्म हो गया। राजनीतिक हलकों में काफी समय से नई सरकार के गठन को लेकर चर्चा चल रही थी। अब बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो चुकी है और शनिवार को शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

क्यों मजबूत हुई शुभेंदु अधिकारी की दावेदारी?

West bengal: शुभेंदु अधिकारी को बीजेपी की जीत का सबसे बड़ा चेहरा माना जा रहा है। उन्होंने 2021 में नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया था। वहीं इस बार भी उन्होंने ममता के मजबूत गढ़ भवानीपुर में जीत हासिल कर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। बीजेपी नेताओं का मानना है कि बंगाल में पार्टी को बड़ी जीत दिलाने में शुभेंदु अधिकारी की रणनीति और संगठन क्षमता की अहम भूमिका रही। पार्टी का आंकड़ा 200 के पार पहुंचाने में भी उन्हें बड़ा क्रेडिट दिया जा रहा है। इसके अलावा शुभेंदु अधिकारी लंबे समय तक नेता प्रतिपक्ष रहे हैं और प्रशासनिक अनुभव भी रखते हैं। पार्टी नेतृत्व और केंद्रीय हाईकमान के साथ उनकी मजबूत पकड़ को भी उनके मुख्यमंत्री चुने जाने की बड़ी वजह माना जा रहा है।

 

ये भी पढ़े: पश्चिम बंगाल में सुवेंदु सरकार, ममता को लगातार घर में दी मात

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments