Home » हरियाण » गुरुग्राम में छात्रा की कार घेरकर हंगामा, 37 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस

गुरुग्राम में छात्रा की कार घेरकर हंगामा, 37 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस

Gurugram news: गुरुग्राम के सोहना रोड इलाके से एक बेहद डराने वाली घटना सामने आई है। यहां 12वीं की परीक्षा देकर घर लौट रही एक छात्रा को उस वक्त दहशत का सामना करना पड़ा, जब मामूली सड़क हादसे के बाद कुछ टैक्सी ड्राइवरों ने उसकी कार को घेर लिया। आरोप है कि ड्राइवरों ने कार में घुसने और छात्रा को बाहर निकालने की कोशिश भी की। पूरी घटना के दौरान छात्रा कार के अंदर रोती रही और अपनी मां को वीडियो कॉल कर मदद मांगती रही।

परीक्षा देकर लौट रही थी छात्रा

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-67 निवासी महिला की बेटी गुरुवार को 12वीं की परीक्षा देकर अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी। सहेली को पार्क व्यू सिटी-2 छोड़ने के बाद छात्रा अपने ड्राइवर भूरी सिंह के साथ घर जा रही थी। इसी दौरान सेक्टर-49 के पास उनकी कार की एक कैब से हल्की टक्कर हो गई। परिजनों का आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद कई टैक्सी ड्राइवर मौके पर जमा हो गए। उन्होंने कार चालक के साथ बहस और हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच कुछ लोगों ने कार को चारों तरफ से घेर लिया और अंदर बैठी छात्रा को बाहर निकालने के लिए दरवाजे खोलने की कोशिश करने लगे।

Gurugram news: डर के मारे कार में खुद को लॉक कर लिया

घटना से घबराई छात्रा ने तुरंत कार का सेंट्रल लॉक लगा लिया और खुद को अंदर बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि वह लगातार रो रही थी और अपनी मां को वीडियो कॉल पर पूरी घटना दिखा रही थी। मां का आरोप है कि उनकी बेटी ने शाम 5:02 बजे पहली बार पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल की थी। इसके बाद भी कई बार मदद मांगी गई, लेकिन पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची।

Gurugram news: 20 बार कॉल, फिर भी 37 मिनट बाद पहुंची पुलिस

परिवार का दावा है कि मां-बेटी ने मिलकर पुलिस हेल्पलाइन पर करीब 20 बार फोन किया। इसके बावजूद पुलिस टीम लगभग 37 मिनट बाद मौके पर पहुंची। इस दौरान छात्रा लगातार डरी-सहमी कार के अंदर बैठी रही। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस के पहुंचने के बाद भी टैक्सी ड्राइवरों का रवैया आक्रामक बना रहा। हालात से निकलने और पीछा छुड़ाने के लिए उन्हें आरोपियों को 2 हजार रुपये देने पड़े, तब जाकर मामला शांत हुआ।

सोशल मीडिया पर महिला ने सुनाई आपबीती

घटना के बाद छात्रा की मां ने सोशल मीडिया पर पूरी कहानी साझा की। पोस्ट वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने उनसे संपर्क कर जांच का भरोसा दिया। हालांकि महिला का कहना है कि देर रात तक स्थानीय पुलिस की तरफ से कोई संपर्क नहीं किया गया।

पुलिस बोली- मामले की जांच जारी

Gurugram news: गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि मामला सोशल मीडिया के जरिए संज्ञान में आया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि पुलिस टीम को मौके पर पहुंचने में देरी क्यों हुई। जांच के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

ये भी पढ़े:  Suvendu Adhikari होंगे पश्चिम बंगाल के नए CM, BJP विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुहर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments