Home » एक्सक्लूसिव » कौन हैं सुवेंदु अधिकारी? बंगाल की राजनीति का बड़ा चेहरा जानिए सब कुछ

कौन हैं सुवेंदु अधिकारी? बंगाल की राजनीति का बड़ा चेहरा जानिए सब कुछ

CM Suvendu Adhikari:

CM Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा नाम बन चुके सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी संपत्ति, राजनीतिक सफर और निजी जीवन को लेकर लोगों में दिलचस्पी बढ़ गई है। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के प्रभावशाली अधिकारी परिवार से आते हैं। उनके पिता शिशिर अधिकारी लंबे समय तक सक्रिय राजनीति में रहे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद भी रहे। वहीं उनके भाई दिव्येंदु अधिकारी और सौमेंदु अधिकारी भी राजनीति से जुड़े हुए हैं।

पूर्वी मिदनापुर जिले में अधिकारी परिवार का मजबूत जनाधार माना जाता है और बंगाल की राजनीति में इस परिवार को एक बड़े राजनीतिक घराने के रूप में देखा जाता है।

शादी न करने का फैसला क्यों लिया?

सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की तरह शादी नहीं की। उन्होंने खुद एक कार्यक्रम में बताया था कि छात्र राजनीति में आने के दौरान तीन स्वतंत्रता सेनानियों सतीश सामंत, सुशील धारा और अजय मुखर्जी से वे काफी प्रभावित हुए थे। अधिकारी के मुताबिक, इन नेताओं ने बिना शादी किए देशसेवा का रास्ता चुना था। इसी से प्रेरित होकर उन्होंने भी जीवनभर अविवाहित रहने और जनता की सेवा करने का फैसला किया।

CM Suvendu Adhikari: कितनी है संपत्ति?

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, सुवेंदु अधिकारी के पास करीब 12 हजार रुपए नकद हैं। इसके अलावा बैंक डिपॉजिट, जमीन, निवेश और अन्य चल-अचल संपत्तियां भी उनके नाम हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 85.87 लाख रुपए बताई गई है। खास बात यह है कि उनके ऊपर किसी तरह का कर्ज नहीं है।

CM Suvendu Adhikari: बंगाल की राजनीति में मजबूत पकड़

सुवेंदु अधिकारी लंबे समय से बंगाल की राजनीति में सक्रिय हैं और नंदीग्राम आंदोलन से उन्हें बड़ी पहचान मिली थी। राज्य की राजनीति में उनका प्रभाव लगातार बढ़ता रहा है और वे बंगाल के सबसे चर्चित नेताओं में गिने जाते हैं।

यह भी पढे़ : तमिलनाडु में विजय की सरकार बनना लगभग तय CPI, CPI(M) और VCK के समर्थन से TVK बहुमत के करीब

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments