Home » उत्तर प्रदेश » बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार की मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार की मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

Up accident news: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चों समेत कुल 5 लोगों की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गांव में मातम पसरा हुआ है।

खुशी-खुशी घर लौट रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव धानेरा कीरत निवासी उत्तम अपनी पत्नी उर्मिला और तीन बच्चों के साथ वैष्णो देवी यात्रा से लौट रहे थे। परिवार ने खुर्जा में एक रिश्तेदार के यहां रुकने के बाद शुक्रवार दोपहर अपने गांव के लिए बाइक से निकलना शुरू किया था। लेकिन रास्ते में कोतवाली देहात क्षेत्र के भैंसोली मोड़ के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Up accident news: तीन मासूम बच्चों की भी चली गई जान

हादसे में मृतकों की पहचान उत्तम, उनकी पत्नी उर्मिला, बेटे निशांत (9), बेटी दिशा (6) और सबसे छोटी बेटी अनायरा (4) के रूप में हुई है। एक साथ पूरे परिवार की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Up accident news: ट्रक चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही SSP बुलंदशहर, एसपी सिटी, सीओ समेत स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

परिवार में मचा कोहराम

Up accident news: मृतका उर्मिला के भाई रमेश ने बताया कि पूरा परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहा था। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि घर पहुंचने से पहले ही इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार और गांव के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

ये भी पढ़े: Hormuz Strait पर ईरान का नया दांव! क्या खत्म होने वाला है डॉलर का दबदबा?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments