Home » एक्सक्लूसिव » राहुल गांधी के पूर्व सचिव बनकर करोड़ों की ठगी: देहरादून से गिरफ्तार हुआ आरोपी गौरव कुमार

राहुल गांधी के पूर्व सचिव बनकर करोड़ों की ठगी: देहरादून से गिरफ्तार हुआ आरोपी गौरव कुमार

Rahul Gandhi PA Scam:

Rahul Gandhi PA Scam: राहुल गांधी के पूर्व सचिव बनकर कांग्रेस नेताओं से करोड़ों रुपए की कथित ठगी करने वाले आरोपी गौरव कुमार को पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पार्टी में बड़े पद और चुनाव टिकट दिलाने का झांसा देकर कई नेताओं से पैसे ऐंठने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, अमृतसर निवासी 42 वर्षीय गौरव कुमार ने फर्जी ट्रू कॉलर प्रोफाइल बनाकर खुद को कनिष्क सिंह बताया। कनिष्क सिंह पहले राहुल गांधी के सचिव रह चुके हैं। आरोपी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

कैसे खुला मामला?

मामले का खुलासा तब हुआ जब देहरादून की कांग्रेस नेता भावना पांडे ने 3 मई को राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि गौरव कुमार ने उन्हें पार्टी में बड़ा पद दिलाने का भरोसा देकर 25 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी ने होटल से फोन कर कथित तौर पर कांग्रेस नेताओं की आवाज की रिकॉर्डिंग भी सुनाई, जिससे उन्हें भरोसा हो गया।

Rahul Gandhi PA Scam: फर्जी पहचान से जमाता था भरोसा

जांच में सामने आया कि आरोपी ने कनिष्क सिंह के नाम से नकली ट्रू कॉलर प्रोफाइल बनाई थी। इसके अलावा वह myneta.info जैसी वेबसाइटों से नेताओं की जानकारी जुटाकर खुद को हाईकमान से जुड़ा बताता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने साथियों छज्जू, रजत माडा और मनिंदर सिंह कालू के साथ मिलकर उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और बिहार के नेताओं को निशाना बना रहा था।

Rahul Gandhi PA Scam: जाल बिछाकर हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने गौरव कुमार को देहरादून के जाखन इलाके से गिरफ्तार किया, जब वह कथित तौर पर एक और कांग्रेस नेता से पैसे लेने पहुंचा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हरियाणा, राजस्थान और बिहार में पहले से धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।

पहले भी करोड़ों की ठगी के आरोप

जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी कई सालों से इस तरह की ठगी कर रहा था। पुलिस का दावा है कि 2017 में जयपुर में उसने कांग्रेस नेताओं से करीब 1.90 करोड़ रुपए और 12 लाख रुपए की ठगी की थी। वहीं 2025 में पटना में भी उसने एक नेता से 3 लाख रुपए ठगे थे। पुलिस को शक है कि इस गिरोह के और भी शिकार सामने आ सकते हैं।

यह भी पढे़ : UAE का दावा- ईरान ने दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन: अमेरिका ने जवाबी बमबारी की, होर्मुज संकट और गहराया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments