Home » स्पोर्ट्स » AFC अंडर-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल में भारत: लेबनान को 4-0 से मात देकर पहली बार नॉकआउट में

AFC अंडर-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल में भारत: लेबनान को 4-0 से मात देकर पहली बार नॉकआउट में

भारत पहली बार क्वार्टर फाइनल में

Women Football: शुक्रवार को चीन के सूझोऊ में खेले गए मैच में अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम ने पहली बार AFC अंडर-17 महिला एशियाई कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई। भारत ने यह जगह लेबनान को आखिरी ग्रुप मैच में 4-0 से हराकर हासिल की है। इसी जीत के साथ यह टीम नॉकआउट तक पहुँचने में कामयाब रही। वहीं, अगर नॉकआउट में भी अच्छा प्रदर्शन रहा तो यह टीम सीधे FIFA अंडर-17 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

लेबनान पर भारत का दबाव

भारत ने शुरुआत से ही लेबनान पर दबाव बनाए रखा। फर्स्ट हाफ में भारत ने 2 गोल किए। 6वें मिनट में भारत ने पहला गोल किया। दूसरे हाफ में भारत ने दो और गोल करके लेबनान की वापसी के सभी रास्ते बंद कर दिए। लेबनान दोनों ही हाफ में एक भी गोल नहीं कर पाई, जिससे भारत की स्ट्रेटेजी और माइंडसेट साफ झलकता है। प्रतिका बर्मन ने कुल 2 गोल किए, वहीं अल्वा देवी और जया ने भी 1-1 गोल का कॉन्ट्रिब्यूशन दिया।

Women Football:  भारत पहली बार क्वार्टर फाइनल में
भारत पहली बार क्वार्टर फाइनल में

2004 के बाद पहली बार नॉकआउट में

भारतीय महिला टीम के लिए यह बहुत बड़ी कामयाबी है, जिसकी गूँज चारों ओर छाई हुई है। 2004 में खेले गए चैंपियनशिप के बाद पहली बार महिला फुटबॉल टीम ने एशियाई कप के किसी टूर्नामेंट के नॉकआउट में जगह बनाई है। यह उपलब्धि इतनी अहम और बड़ी इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि भारतीय फुटबॉल टीम के इतिहास में पहली बार वर्ष 2004 के बाद भारतीय फुटबॉल टीम एशिया कप के नॉकआउट तक पहुँच पाई है।

क्वार्टर फाइनल: चीन से भिड़ेगी टीम इंडिया

सोमवार को खेले जाने वाले मैच में चीन से भिड़ेगी टीम इंडिया। आपको बता दें कि चीन इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। ग्रुप-A में तीनों मैच जीतकर 9 अंकों के साथ वह टेबल टॉपर रहा है। सूझोऊ स्पोर्ट्स सेंटर में सोमवार को खेले जाने वाला मैच काफी पेचीदा होने वाला है। सबकी नजरें इसी मैच पर टिकी हुई हैं।

Women Football: वर्ल्ड कप केवल एक जीत दूर

भारत वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई होने से मात्र एक जीत दूर है। एक और जीत दर्ज करते ही भारत मोरक्को में होने वाले FIFA अंडर-17 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लेगा। सोमवार को होने वाले मैच में यदि भारत ने चीन को धूल चटा दी, तो भारत एक इतिहास रच देगा। इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब भारतीय फुटबॉल टीम (महिला और पुरुष) किसी भी FIFA वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेगी। सबकी नजरें सोमवार को होने वाले मैच पर टिकी हुई हैं, क्योंकि भारतीय फुटबॉल टीम के लिए वह सबसे अहम और यादगार पल बनेगा, यदि महिला टीम चीन को हराने में सफल रही।

Written by- Saloni Bhardwaj

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments