The Paradise: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। सिनेमाघरों में ‘हनुमान अंश’, ‘दायरा’ और ‘वाइब’ जैसी फिल्मों के बीच दर्शकों के पास मनोरंजन के कई विकल्प हैं। इसी बीच साउथ के नेचुरल स्टार नानी की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द पैराडाइज’ भी 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन आने लगे हैं। खास तौर पर नानी की एंट्री और फिल्म के एक जेल फाइट सीक्वेंस की खूब चर्चा हो रही है।
The Paradise: प्रीमियर के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन
‘द पैराडाइज’ की आधिकारिक रिलीज से पहले 23 सितंबर की शाम को स्पेशल प्रीमियर शो आयोजित किए गए थे। इन शोज को देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। शुरुआती रिव्यूज में कई दर्शक फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। नानी की एक्टिंग, उनके इंटेंस अंदाज और फिल्म के एक्शन की भी खूब तारीफ हो रही है। लंबे समय बाद किसी साउथ फिल्म के एक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर इस तरह की हलचल देखने को मिल रही है।
25 मिनट बाद हुई नानी की एंट्री
सोशल मीडिया पर जिस सीन की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह नानी का जेल फाइट सीक्वेंस है। फिल्म देखने वाले कुछ दर्शकों के मुताबिक, नानी की एंट्री फिल्म शुरू होने के करीब 25 मिनट बाद होती है। उनकी एंट्री को एक बड़े फाइट सीक्वेंस के साथ दिखाया गया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया कि यह जेल फाइट सीन करीब 10 मिनट लंबा है। इस दौरान नानी का स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों का खास ध्यान खींचता है।कई दर्शकों ने इस सीन को ‘एब्सोल्यूट मास’ बताया है। नानी की एंट्री और एक्शन के साथ म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर का बैकग्राउंड स्कोर भी दर्शकों को काफी पसंद आया। लोगों ने अनिरुद्ध के बीजीएम की तारीफ करने के साथ-साथ निर्देशक श्रीकांत ओडेला के काम को भी सराहा है।
The Paradise: नानी की एक्टिंग की जमकर तारीफ
फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर नानी की परफॉर्मेंस को लेकर भी कई तरह के रिएक्शन सामने आए। दर्शकों को उनका इंटेंस अवतार और एक्टिंग काफी पसंद आ रही है। एक फैन ने तो यहां तक लिखा कि ‘द पैराडाइज’ में नानी की परफॉर्मेंस के लिए उन्हें ऑस्कर मिलना चाहिए। कई दर्शकों का मानना है कि यह नानी के करियर की सबसे कठिन और बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक है।
Thank you for your prompt response, Hon’ble Chief Minister @revanth_anumula Garu.
We completely understand the importance of public safety, especially with the Ganesh Nimarjanam arrangements. We would not want to add any burden to the police department or cause any inconvenience… https://t.co/AoDTphdFuO
— Nani (@NameisNani) September 23, 2026
‘दसरा’ के बाद फिर साथ आए नानी और श्रीकांत
‘द पैराडाइज’ का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है। नानी और श्रीकांत इससे पहले 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘दसरा’ में भी साथ काम कर चुके हैं। इस वजह से दोनों की जोड़ी को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उम्मीदें थीं। फिल्म में नानी के अलावा मोहन बाबू, कायडू लोहा, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले किया गया है। सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल की मौजूदगी को लेकर हिंदी दर्शकों के बीच भी फिल्म को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है।
Nani makes his entry around 15 minutes into the film, with a solid fight sequence! 🔥
The Telangana accent feels very authentic, though some dialogues are a little hard to catch.
Overall, the first 20 minutes are seriously pumped up! 💥#TheParadise
— CineWorldX (@CineWorldX) September 23, 2026
The Paradise: आम दर्शकों के साथ फिल्म देखना चाहते थे नानी
प्रीमियर शो के दौरान नानी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से एक खास अनुरोध भी किया था। नानी हैदराबाद के आरटीसी एक्स रोड्स स्थित एक सिंगल स्क्रीन थिएटर में आम दर्शकों और अपने फैंस के साथ बैठकर ‘द पैराडाइज’ देखना चाहते थे।इस पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने नानी को सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन से जुड़े नियमों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए पहले स्थानीय पुलिस स्टेशन में औपचारिक आवेदन जमा किया जाए, ताकि सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जा सके और ज्यादा भीड़ होने की स्थिति में व्यवस्था बनी रहे। नानी का आम दर्शकों के बीच बैठकर फिल्म देखने का यह अंदाज भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।









