Breaking News
Home » राष्ट्रीय » PM मोदी आज कर्नाटक-तेलंगाना दौरे पर, ₹9,400 करोड़ की परियोजनाओं से देंगे विकास को रफ्तार

PM मोदी आज कर्नाटक-तेलंगाना दौरे पर, ₹9,400 करोड़ की परियोजनाओं से देंगे विकास को रफ्तार

PM MODI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  रविवार को कर्नाटक और तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें स्थापना समारोह में शामिल होंगे और हैदराबाद में करीब 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम

प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर पहुंचेंगे। यहां वह संगठन की 45वीं वर्षगांठ और संस्थापक श्री श्री रवि शंकर के 70वें जन्मदिन समारोह में भाग लेंगे।

PM MODI: ध्यान मंदिर और सेवा पहलों का उद्घाटन

प्रधानमंत्री इस दौरान नवनिर्मित ध्यान मंदिर का उद्घाटन करेंगे। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन से जुड़ी कई सेवा पहलों की शुरुआत भी करेंगे।

हैदराबाद में इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की सौगात

दोपहर करीब 3 बजे प्रधानमंत्री हैदराबाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वह सड़क, रेल, औद्योगिक और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

PM MODI: एनएच-167 परियोजना से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे के तहत गुडेबेलूर से महबूबनगर तक एनएच-167 के चार लेन निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे। 3,175 करोड़ रुपये से अधिक की इस परियोजना से तेलंगाना और कर्नाटक के बीच संपर्क बेहतर होगा और यात्रा समय में कमी आएगी।

ज़हीराबाद औद्योगिक क्षेत्र की रखेंगे नींव

ज़हीराबाद में विकसित होने वाले औद्योगिक क्षेत्र की भी आधारशिला रखी जाएगी। लगभग 2,350 करोड़ रुपये की इस परियोजना से बड़े निवेश और रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

PM MODI: वारंगल में पीएम मित्रा पार्क का उद्घाटन

प्रधानमंत्री पीएम मित्रा पार्क का उद्घाटन करेंगे। करीब 1,700 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह परियोजना वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने और ‘5एफ विजन’ को मजबूत करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। प्रधानमंत्री लगभग 1,535 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिनमें काजीपेट-विजयवाड़ा मल्टी-ट्रैकिंग और रेल अंडर बाईपास परियोजना शामिल हैं। इसके अलावा, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मलकापुर टर्मिनल को भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।

सिंधु अस्पताल राष्ट्र को समर्पित

स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रधानमंत्री हैदराबाद स्थित सिंधु अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। यह कैंसर उपचार पर केंद्रित एक बड़ा मल्टी-स्पेशियलिटी गैर-लाभकारी अस्पताल है। सरकार के अनुसार, ये सभी परियोजनाएं “विकसित तेलंगाना, विकसित भारत” के विजन को मजबूत करने और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, औद्योगिक विकास व रोजगार बढ़ाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही हैं।

ये भी पढ़े… मदर्स डे स्पेशल: दूसरी तिमाही में गर्भवती महिलाओं के लिए आसान और सुरक्षित योगासन, जो दें स्वास्थ्य और ऊर्जा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments