Mother’s Day पर दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, 18 साल के बाद भी अनाथ बच्चों को मिलेगा सहारा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मदर्स डे के मौके पर लाजपत नगर स्थित विलेज कॉटेज होम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उन बच्चों और युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की, जो 18 साल की उम्र के बाद चाइल्ड केयर संस्थानों से बाहर आ जाते हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स अकाउंट पर बच्चों के साथ बिताए गए पलों को खास बताते हुए लिखा कि उनकी मुस्कान में सच्चा अपनापन है।

तमिलनाडु शपथ समारोह में ‘वंदे मातरम’ पर विवाद, मंत्री ने उठाए सवाल

Tamil Nadu

Tamil Nadu: चेन्नई में आयोजित तमिलनाडु सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कार्यक्रम की शुरुआत में ‘वंदे मातरम’ बजाए जाने को लेकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। राज्य सरकार में मंत्री आदव अर्जुना ने इस व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि तमिलनाडु की परंपरा के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत तमिल आह्वान … Read more

ईरान ने अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव का दिया जवाब, कहा- स्थायी समाधान चाहता है तेहरान

मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका की ओर से भेजे गए सीजफायर प्रस्ताव पर अपना जवाब दे दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि ईरान के साथ जारी युद्ध जल्द खत्म हो सकता है और तेल व प्राकृतिक गैस की सप्लाई फिर से सामान्य हो सकती है।

सूरत में AAP प्रवक्ता पर दुष्कर्म का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला का शोषण करने की शिकायत

गुजरात के सूरत से आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े एक प्रवक्ता पर गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने आखिरकार ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया।

रिजू दत्ता ने मांगी माफी, बोले- पार्टी लाइन पर दिया था बयान

West Bengal

West Bengal: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर सियासी विवाद तेज हो गया है। तृणमूल कांग्रेस से निलंबित किए जाने के बाद पार्टी के पूर्व प्रवक्ता रिजू दत्ता ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अजय पाल शर्मा को लेकर दिए गए विवादित बयान पर बिना शर्त माफी मांग ली है। रिजू दत्ता ने … Read more

बद्रीनाथ हाईवे पर तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, सात लोग गंभीर घायल

Badrinath Accident

Badrinath Accident: उत्तराखंड के बद्रीनाथ हाईवे पर रविवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी स्थित कलथरी डंपिंग प्वाइंट के पास तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में चालक और परिचालक समेत कुल 27 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर … Read more

भिंड जिला अस्पताल में गिरी छत, नवजात को दूध पिला रहीं महिलाएं घायल

मध्य प्रदेश के भिंड जिला अस्पताल में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (SCNU) वार्ड में बने दुग्धपान कक्ष की छत और फॉल्स सीलिंग अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद प्रशासन ने अस्पताल की पूरी बिल्डिंग की गहन जांच कराने के आदेश दिए हैं।

तमिलनाडु में 11 मई से शुरू होगा विधानसभा का पहला सत्र, नए विधायक लेंगे शपथ

तमिलनाडु में नई सरकार बनने के बाद अब विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने जा रही है। तमिलनाडु विधानसभा की 17वीं बैठक सोमवार 11 मई को सुबह 9:30 बजे सचिवालय में आयोजित होगी। शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। उनके साथ कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम) और वीसीके के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

11 मई को मेष राशि में प्रवेश करेंगे मंगल, इन राशियों के लिए बढ़ सकती हैं परेशानियां

Mangal Gochar:

Mangal Gochar: हिंदू ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों की बदलती चाल का असर सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। इसी क्रम में साहस, ऊर्जा और पराक्रम के कारक मंगल ग्रह 11 मई को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मंगल का … Read more

महोबा नीट छात्रा अपहरण मामला गरमाया, अजय राय ने सीएम योगी को लिखा पत्र

UP Crime

UP Crime: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से कथित तौर पर अपहृत नीट अभ्यर्थी निशा अहिरवार का मामला अब राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर छात्रा की सकुशल बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले इस मामले … Read more