Home » बिज़नेस » अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ते ही सर्राफा बाजार में भूचाल, सोना धड़ाम तो चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ते ही सर्राफा बाजार में भूचाल, सोना धड़ाम तो चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी

Gold Silver Price: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता का असर सोमवार को सर्राफा बाजार में साफ दिखाई दिया। कारोबार की शुरुआत में सोने और चांदी की चाल अलग-अलग रही। जहां सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, वहीं चांदी मजबूत होती नजर आई।

एमसीएक्स पर सोने की कीमत में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून 2026 वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। पिछला बंद भाव 1,52,530 रुपए था, जबकि सोमवार सुबह यह 43 रुपए टूटकर 1,52,487 रुपए पर खुला।

कारोबार आगे बढ़ने के साथ सोने में दबाव और बढ़ गया। सुबह करीब 10 बजे तक इसकी कीमत 630 रुपए यानी 0.41 प्रतिशत गिरकर 1,51,900 रुपए तक पहुंच गई। यह दिन का अब तक का सबसे निचला स्तर भी रहा। वहीं, कारोबार के दौरान सोने ने 1,54,434 रुपए का उच्चतम स्तर भी छुआ।

चांदी ने दिखाई मजबूती

सोने के विपरीत चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। MCX पर 3 जुलाई 2026 वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। पिछला बंद भाव 2,61,922 रुपए था, जबकि यह 2,613 रुपए यानी करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ 2,64,535 रुपए पर खुला।

खबर लिखे जाने तक चांदी 689 रुपए या 0.26 प्रतिशत मजबूत होकर 2,62,611 रुपए पर कारोबार कर रही थी।दिनभर के कारोबार में चांदी ने 2,62,003 रुपए का न्यूनतम और 2,64,922 रुपए का उच्चतम स्तर दर्ज किया।

Gold Silver Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी उतार-चढ़ाव

वैश्विक बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी और हलचल देखने को मिली। कॉमेक्स बाजार में सोना एक प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 4,678 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर, चांदी में मामूली बढ़त रही और यह 0.04 प्रतिशत ऊपर होकर 80 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करती दिखाई दी।

Gold Silver Price

अमेरिका-ईरान तनाव बना बड़ी वजह

विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में अस्थिरता की बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है। बताया जा रहा है कि ईरान ने पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका को शांति प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव में युद्ध खत्म करने, होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत शुरू करने की बात कही गई थी।हालांकि, अमेरिका यूरेनियम सौंपने जैसी शर्तों पर कायम है, जिससे दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन पा रही और तनाव बना हुआ है।

ट्रंप ने प्रस्ताव को किया खारिज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने ईरानी प्रतिनिधियों की ओर से भेजा गया जवाब पढ़ा है। उनके मुताबिक यह जवाब स्वीकार करने योग्य नहीं है और उन्हें यह पसंद नहीं आया।

ये भी पढ़ें: वाराणसी में ट्रेन के भीतर मर्डर, बाथरूम के बाहर यात्री को मारी गोली, दो दिन में दूसरी हत्या

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments