Home » उत्तर प्रदेश » सपा का दोहरा चेहरा पहचाने मुसलमान, उनके झांसे में न आएं… 2027 चुनाव से पहले अखिलेश पर भड़के मौलाना रजवी

सपा का दोहरा चेहरा पहचाने मुसलमान, उनके झांसे में न आएं… 2027 चुनाव से पहले अखिलेश पर भड़के मौलाना रजवी

मौलाना बरेलवी ने अखिलेश को जमकर सुनाई खरी-खरी

UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गर्म होने लगा है। बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की है कि अब सिर्फ समाजवादी पार्टी के भरोसे रहने के बजाय नया और मजबूत राजनीतिक विकल्प तलाशने की जरूरत है।

मुसलमानों के नाम एक खुला पत्र जारी

मौलाना रजवी ने मुसलमानों के नाम एक खुला पत्र जारी करते हुए कहा कि प्रदेश की राजनीति तेजी से बदल रही है और ऐसे में मुस्लिम समाज को सोच-समझकर फैसला लेना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी केवल मुस्लिम वोट हासिल करने के लिए समुदाय का इस्तेमाल करती है, लेकिन उनके अहम मुद्दों पर खुलकर आवाज नहीं उठाती। अखिलेश यादव पर ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए मौलाना रजवी ने कहा कि सपा प्रमुख अब मुस्लिम समाज से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोलने से बचते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी का डर दिखाकर मुस्लिम वोट लेने की राजनीति अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाली।

UP Politics: सपा का दोहरा चेहरा पहचाने

मौलाना ने अपने बयान में मुलायम सिंह यादव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने की दुआ की थी। साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच मुलाकात और आपसी रिश्तों का भी हवाला दिय। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल उन तस्वीरों का भी उल्लेख किया, जिनमें सपा और बीजेपी नेताओं को साथ देखा गया था।

रजवी ने कहा कि मुस्लिम समाज को अब सपा का दोहरा चेहरा पहचान लेना चाहिए और भावनाओं में बहकर वोट नहीं देना चाहिए। उन्होंने मुस्लिम नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और कहा कि जब समाज से जुड़े मुद्दे सामने आते हैं, तब कई नेता खामोश हो जाते हैं। आगे 2027 विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए मौलाना रजवी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि मुस्लिम समाज अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा फैसला करे और ऐसा मजबूत विकल्प तैयार करे, जो उनकी आवाज को मजबूती से उठा सके।

ये भी पढ़े… मंत्री OP राजभर का बड़ा बयान बोले- ‘दिन में भाजपा के खिलाफ बोलकर रात को गुलदस्ता लेकर BJP नेताओं से चुपचाप मिलने जाते है अखिलेश यादव’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments