Home » राष्ट्रीय » PM मोदी की अपील पर केजरीवाल का तंज: ‘ऐसा तो देश में पहले कभी नहीं हुआ

PM मोदी की अपील पर केजरीवाल का तंज: ‘ऐसा तो देश में पहले कभी नहीं हुआ

Arvind Kejriwal: अरविद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील पर सवाल उठाए हैं, जिसमें लोगों से सोना न खरीदने, ईंधन की खपत कम करने और विदेश यात्राओं में कटौती करने को कहा गया था। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के सामने आर्थिक स्थिति की सच्चाई रखनी चाहिए।

‘क्या यह आर्थिक इमरजेंसी की आहट है?’

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों को खाने-पीने में कटौती करने, घूमने-फिरने और विदेश यात्राएं कम करने की सलाह दी है। उन्होंने सवाल किया कि क्या देश किसी बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। केजरीवाल ने कहा, “क्या यह आर्थिक इमरजेंसी की आहट है? क्या देश भारी आर्थिक संकट में फंस गया है? ऐसा तो पहले कभी नहीं हुआ।”

Arvind Kejriwal: पीएम मोदी ने क्या कहा था?

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में एक जनसभा के दौरान नागरिकों से एक साल तक सोना न खरीदने, तेल की खपत कम करने और विदेश यात्राओं में कटौती करने की अपील की थी। उन्होंने विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर जोर देते हुए वर्क फ्रॉम होम और कार पूलिंग जैसी व्यवस्थाओं को अपनाने की सलाह भी दी थी।

संजय सिंह ने भी साधा निशाना

संजय सिंह ने भी प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि अब देशभक्ति के नाम पर जनता से पेट्रोल-डीजल, गैस और अन्य जरूरी चीजों के इस्तेमाल में कटौती करने को कहा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता पर बचत का बोझ डाला जा रहा है, जबकि सत्ता पक्ष अपने खर्चों में कोई कमी नहीं कर रहा।

Arvind Kejriwal: राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज

प्रधानमंत्री की अपील के बाद विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि इस तरह की अपीलें देश की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता पैदा कर रही हैं, जबकि सरकार इसे वैश्विक संकट और ईंधन बचत से जोड़कर देख रही है।

ये भी पढ़े… ‘जॉनी जॉनी यस पापा’ पर यूपी मंत्री का सवाल, बोले- बच्चों को झूठ और बड़ों का मजाक सिखाती हैं ये कविताएं

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments