Home » पंजाब » पंजाब CM भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह BJP में हुए शामिल

पंजाब CM भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह BJP में हुए शामिल

CM मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह BJP में हुए शामिल
CM मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह BJP में हुए शामिल

Punjab News: पंजाब की सियासत में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। इस कदम को पंजाब की राजनीति में अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

ज्ञान सिंह मान ने पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान नायब सिंह सैनी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने ज्ञान सिंह मान का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि बीजेपी लगातार मजबूत हो रही है और विभिन्न वर्गों के लोग पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं।

इस बीच नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले समय में पंजाब की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में नए लोगों के जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है और जनता को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

वहीं इस बदलाव को देखते हुए राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार से जुड़े सदस्य का बीजेपी में शामिल होना आने वाले समय में पंजाब की राजनीति पर असर डाल सकता है। हालांकि, आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से इस घटनाक्रम पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़े… भोपाल में हिंदू लड़की संग होटल में पकड़ा गया आरिफ खान, मुंह पर गोबर-स्याही पोत हिंदूवादी संगठन ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल