Home » राजस्थान » राजस्थान में गर्मी का कहर, बाड़मेर में पारा 47°C के करीब; कई जिलों में लू और आंधी का अलर्ट

राजस्थान में गर्मी का कहर, बाड़मेर में पारा 47°C के करीब; कई जिलों में लू और आंधी का अलर्ट

Rajashthan heat: देश के कई राज्यों में जहां 11 मई को बारिश और तूफान का असर देखने को मिल रहा है, वहीं राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। मौसम केंद्र जयपुर ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में तापमान और बढ़ सकता है। खासकर दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में गर्मी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है।

बाड़मेर बना सबसे गर्म जिला

रविवार को बाड़मेर राजस्थान का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म रहने की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिलने के आसार कम हैं।

Rajashthan heat: जोधपुर-बीकानेर में हीटवेव का खतरा

मौसम विभाग ने जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले 4 से 5 दिनों तक भीषण हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। यहां तेज गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। वहीं कोटा और आसपास के इलाकों में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में भी लू चलने की चेतावनी दी गई है।

Rajashthan heat: कई इलाकों में छाए रह सकते हैं बादल

अगले 48 घंटों के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। हालांकि इससे तापमान में ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

आंधी और हल्की बारिश की संभावना

Rajashthan heat: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। अगले 48 घंटों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इससे उमस बढ़ सकती है और लोगों को गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी।

 

 

ये भी पढ़े: ईरान-इजरायल तनाव का असर भारत पर, सरकार अलर्ट मोड में; ऊर्जा और जरूरी सामानों की सप्लाई पर खास नजर

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments