Breaking News
Home » एक्सक्लूसिव » शादी की हल्दी बनी खतरा मिलावटी हल्दी से दूल्हा-दुल्हन बीमार, इंदौर के अस्पताल में कई मामले पहुंचे

शादी की हल्दी बनी खतरा मिलावटी हल्दी से दूल्हा-दुल्हन बीमार, इंदौर के अस्पताल में कई मामले पहुंचे

Haldi Ceremony news:

Haldi Ceremony news: मध्य प्रदेश के Indore में शादियों के सीजन में इस्तेमाल हो रही मिलावटी हल्दी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। इंदौर के सरकारी अस्पताल एमवाय अस्पताल में हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां हल्दी रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन गंभीर रूप से बीमार हो गए। कुछ मरीजों को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा, जबकि एक मरीज की हालत इतनी बिगड़ी कि उसे वेंटिलेटर पर रखना पड़ा।

हल्दी लगाने के बाद शरीर पर उभरे चकत्ते

खरगोन जिले के कसरावद की रहने वाली 21 वर्षीय राखी की शादी की खुशियां उस समय चिंता में बदल गईं, जब हल्दी लगाने के कुछ ही देर बाद उनके शरीर पर लाल चकत्ते उभर आए। चेहरे और होंठों पर सूजन आ गई और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। परिजनों ने बताया कि रस्म के लिए बाजार से सस्ती और खुली हल्दी खरीदी गई थी।

Haldi Ceremony news: पिछले एक हफ्ते में सामने आए कई मामले

इसी तरह दूधिया निवासी 35 वर्षीय गोलू को भी हल्दी रस्म के बाद गंभीर एलर्जी रिएक्शन हुआ। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों के अनुसार पिछले एक हफ्ते में एमवाय अस्पताल में हल्दी एलर्जी के 4 से 5 मामले सामने आ चुके हैं।

Haldi Ceremony news: मिलावटखोर बेच रहे केमिकल युक्त हल्दी

डॉक्टरों और विशेषज्ञों का कहना है कि शादी के सीजन में हल्दी की मांग बढ़ने के कारण बाजार में मिलावटी हल्दी बेची जा रही है। कई व्यापारी हल्दी को ज्यादा चमकदार दिखाने के लिए ‘मेटानिल यलो’ नामक सिंथेटिक रंग मिला रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह केमिकल शरीर में गंभीर एलर्जी और फेफड़ों से जुड़ी दिक्कतें पैदा कर सकता है। गंभीर मामलों में मरीज ‘एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम’ का शिकार हो सकता है।

डॉक्टरों ने जारी की चेतावनी

Dr. Dharmendra Jhanwar ने कहा कि हल्दी में मिलावट बेहद खतरनाक है। मरीजों को स्टेरॉयड देकर इलाज करना पड़ता है और कई बार हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर की जरूरत पड़ जाती है। डॉक्टरों ने लोगों से खुली और सस्ती हल्दी खरीदने से बचने तथा केवल भरोसेमंद ब्रांड की पैक्ड हल्दी इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

यह भी पढे़ : इंदौर में 5 बसों में लगी आग वेल्डिंग के दौरान धधकीं, धमाकों से दहला नवलखा इलाका

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments