Home » Foreign Affairs » ईरान के परमाणु ठिकानों पर तबाही का दावा, ट्रंप बोले- रेडियोएक्टिव सामग्री निकालने की हालत में नहीं तेहरान

ईरान के परमाणु ठिकानों पर तबाही का दावा, ट्रंप बोले- रेडियोएक्टिव सामग्री निकालने की हालत में नहीं तेहरान

Iran crisis: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान के परमाणु ठिकाने पूरी तरह तबाह हो चुके हैं। ट्रंप के मुताबिक ईरान ने खुद माना है कि उसके परमाणु केंद्रों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वहां दबे रेडियोएक्टिव मैटेरियल यानी ‘न्यूक्लियर डस्ट’ को निकालना भी अब संभव नहीं रह गया है। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि ईरानी अधिकारियों ने बताया है कि बमबारी के बाद परमाणु सामग्री काफी गहराई में दब चुकी है। ऐसे में उसे बाहर निकालने की क्षमता फिलहाल ईरान के पास नहीं बची है। ट्रंप ने दोहराया कि अमेरिका किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं देगा।

सैन्य कार्रवाई के संकेत, जनरल्स को अगले आदेश का इंतजार

व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भी ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना के कई वरिष्ठ जनरल अगले निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। ट्रंप के बयान से संकेत मिले हैं कि ईरान को लेकर अमेरिका सैन्य और रणनीतिक स्तर पर कई विकल्पों पर विचार कर रहा है।

Iran crisis: ईरान के प्रस्ताव को ट्रंप ने बताया ‘अस्वीकार्य’

दरअसल, ईरान की ओर से युद्ध खत्म करने को लेकर एक प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन ट्रंप ने उसे पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान के प्रतिनिधियों का जवाब उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया और यह पूरी तरह अस्वीकार्य है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान कई दशकों से अमेरिका के साथ “खेल” खेलता आ रहा है और अब ज्यादा समय तक ऐसा नहीं चलेगा।

हमलों के बाद बढ़ा था मिडिल ईस्ट में तनाव

Iran crisis: बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़े हमले किए थे। इसके बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया था। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। बाद में 8 अप्रैल को युद्धविराम पर सहमति बनी थी, लेकिन अब भी दोनों देशों के बीच तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। फिलहाल अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर बातचीत जारी है, हालांकि शांति की राह अभी आसान नजर नहीं रही।

 

ये भी पढ़े: ईरान-इजरायल तनाव का असर भारत पर, सरकार अलर्ट मोड में; ऊर्जा और जरूरी सामानों की सप्लाई पर खास नजर

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments