Breaking News
Home » एक्सक्लूसिव » NEET-UG 2026 रद्द होने से छात्रों में नाराजगी मध्य प्रदेश के 1.20 लाख अभ्यर्थी प्रभावित, पेपर लीक मामले की जांच CBI को सौंपी

NEET-UG 2026 रद्द होने से छात्रों में नाराजगी मध्य प्रदेश के 1.20 लाख अभ्यर्थी प्रभावित, पेपर लीक मामले की जांच CBI को सौंपी

NEET UG 2026:

NEET UG 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा National Testing Agency द्वारा आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार ने मामले की जांच Central Bureau of Investigation को सौंप दी है। परीक्षा रद्द होने का असर मध्य प्रदेश के करीब 1.20 लाख छात्रों पर पड़ा है।

“पूरे साल की मेहनत बेकार हो गई”

NEET अभ्यर्थी सार्थक यादव ने कहा कि उन्होंने पूरे साल मेहनत करके परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन परीक्षा रद्द होने से वे बेहद निराश हैं। भोपाल की छात्रा राखी ने कहा कि 2024 में भी इसी तरह की स्थिति बनी थी और अब 2026 में फिर वही हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी, इसकी कोई गारंटी है।

NEET UG 2026: छात्रों ने बताया- मानसिक तनाव बढ़ा

NEET छात्रा इशीका साहू ने कहा कि यह उनकी पहली परीक्षा थी और परीक्षा रद्द होने की खबर ने मानसिक तनाव बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने ड्रॉप लेकर लंबे समय तक तैयारी की थी, उनके साथ यह बेहद अन्यायपूर्ण स्थिति है। अब दोबारा परीक्षा की तैयारी करना आसान नहीं होगा।

NEET UG 2026: महिला कांग्रेस का सरकार पर हमला

Indian National Congress की मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष Reena Bourasi Setia ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दौरान कई बार पेपर लीक और परीक्षाएं रद्द हुई हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

“देश की परीक्षा प्रणाली पर सवाल”

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Akash Soni ने कहा कि NEET पेपर लीक ने देश की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो मेहनत करने वाले छात्रों का भरोसा पूरी तरह टूट जाएगा।

भोपाल में NSUI का प्रदर्शन

भोपाल में NSUI कार्यकर्ताओं ने NEET परीक्षा रद्द होने के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष Ravi Parmar के नेतृत्व में छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan और NTA अध्यक्ष का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने मांग की कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में कराई जाए ताकि छात्रों को न्याय मिल सके।

यह भी पढे़ : ईरान में अभी शुरू नहीं होगी इंटरनेट सेवा, 74 दिन से इंटरनेट नहीं देख पा रहे हैं 99 प्रतिशत लोग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments