Kerala CM: केरल में पूर्ण बहुमत मिलने के बावजूद कांग्रेस बीते एक हफ्ते में मुख्यमंत्री नहीं चुन पाई है। इस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का सीएम दूरबीन से भी खोजने पर नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जहां पर पूर्ण बहुमत में कांग्रेस है, वहां पर फुल कन्फ्यूजन है।
केरल में 5 साल में 5 मुख्यमंत्री
इसी तरह केरल में 5 साल में 5 मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आज मैं ये दूरबीन लेकर आया हूं, क्योंकि मैं दूरबीन से देख रहा हूं कि 9 दिन हो गए। केरल का सीएम कहां है? मुख्यमंत्री बनाने के लिए लोगों ने वोट दिया, लेकिन कांग्रेस पार्टी का सीएम दूरबीन से भी खोजने पर नहीं मिल रहा है। यह इसलिए हो रहा है क्योंकि आईएनसी (इंडियन नेशनल कांग्रेस) का मतलब है ‘आई नीड कंफ्यूजन’। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को सीखना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी की बंगाल में सरकार बन गई। कैबिनेट के फैसले भी शुरू हो गए। असम में सरकार बन गई। लेकिन जहां पर पूर्ण बहुमत में कांग्रेस है, वहां पर फुल कन्फ्यूजन है। पूनावाला ने कहा, मुझे कांग्रेस के सूत्रों की ओर से जानकारी दी गई है कि 5 साल में 5 सीएम होने वाले हैं।
Kerala CM: दूरबीन से खोजने पर भी मुख्यमंत्री नहीं मिला
शहजाद पूनावाला ने यह भी कहा कि हर राज्य में कांग्रेस पार्टी की यही स्थिति है। उदाहरण के तौर पर कर्नाटक में 3 साल से सिर्फ झगड़ा चल रहा है। हिमाचल प्रदेश में झगड़ा चल रहा है। इसी तरह हरियाणा हो या पंजाब, कांग्रेस ने सभी जगह कंफ्यूजन पैदा की है। यही कारण है कि केरल में दूरबीन से खोजने पर भी मुख्यमंत्री नहीं मिल रहा है। भाजपा प्रवक्ता ने अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि जहां पर भाजपा की सरकारें बनी हैं या एनडीए की सरकारें बनी हैं, चाहे बंगाल हो, असम हो, या पुडुचेरी, वहां स्थिरता है। जहां पर कांग्रेस की सरकार बनी है, चाहे तमिलनाडु हो या केरल, वहां पर राजनीतिक अस्थिरता है। उन्होंने कहा कि देश की जनता भी भली-भांति देख रही है कि अगर स्थिर सरकार चाहिए तो इसके लिए भाजपा-एनडीए ही विकल्प है। दूसरे दलों के गठबंधनों पर लोगों का भरोसा नहीं बचा है।
hamare @Shehzad_Ind bhai bhi gajbe maje lete h 😂 pic.twitter.com/4MuQvqU9mk
— abhishek tiwari (@abhisektiwariup) May 13, 2026
इस दौरान, शहजाद पूनावाला ने तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन के सनातन-विरोधी बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, “हारने के बाद भी कुछ लोग हिंदू विरोध, सनातन विरोध छोड़ नहीं पा रहे। मंगलवार को जिस प्रकार से उदयनिधि स्टालिन ने विधानसभा में खड़े होकर सनातन को नष्ट करने की बात फिर से दोहराई, तब भी कांग्रेस पार्टी ने समर्थन किया था। फिर से उनका बयान आया, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री जोसेफ विजय सामने थे, उन्होंने भी कुछ नहीं बोला।








