Work From Home in UP: वैश्विक तेल संकट और बढ़ती ऊर्जा चुनौतियों के बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सरकारी और निजी संस्थानों को सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम (WFH) लागू करने की सलाह दी है। इस पहल का उद्देश्य पेट्रोल-डीजल की खपत कम करना और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देना है।
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद लिया गया फैसला
यह निर्णय प्रधानमंत्री Narendra Modi की उस अपील के बाद लिया गया है, जिसमें उन्होंने देशवासियों से ईंधन का सोच-समझकर इस्तेमाल करने और ऊर्जा बचाने की बात कही थी। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर तेल आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं।
Work From Home in UP: हफ्ते में 2 दिन अपनाया जाएगा हाइब्रिड मॉडल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि जिन संस्थानों और कंपनियों में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं, वहां सप्ताह में दो दिन घर से काम करने की व्यवस्था की जाए। विशेष रूप से Noida, Ghaziabad और Lucknow जैसे शहरों की आईटी कंपनियों, स्टार्टअप्स और औद्योगिक इकाइयों को इस मॉडल को अपनाने की सलाह दी गई है।
Work From Home in UP: सरकारी काफिलों में 50% कटौती
ऊर्जा बचत के तहत मुख्यमंत्री, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के सरकारी वाहनों के काफिलों में तत्काल प्रभाव से 50 प्रतिशत तक कटौती करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे सरकारी स्तर पर ईंधन खपत में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है।
आधी बैठकें अब होंगी वर्चुअल
राज्य सचिवालय और निदेशालय स्तर पर होने वाली आंतरिक बैठकों में से 50 प्रतिशत बैठकें ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा शिक्षा विभाग के सेमिनार, कार्यशालाएं और अन्य आधिकारिक कार्यक्रम भी डिजिटल माध्यम से आयोजित करने पर जोर दिया गया है। सरकार ने आम नागरिकों के लिए सप्ताह में एक दिन ‘नो-व्हीकल डे’ मनाने का प्रस्ताव भी रखा है। इस अभियान में सरकारी कर्मचारी, छात्र और आम जनता को शामिल करने की योजना है ताकि निजी वाहनों का उपयोग कम किया जा सके।
Work From Home in UP: कारपूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा
कंपनियों को कर्मचारियों के बीच कारपूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के उपयोग को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लोगों से मेट्रो, बस, पीएनजी और सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने की अपील की गई है।योगी सरकार का यह कदम केवल प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। यदि यह योजना प्रभावी रूप से लागू होती है, तो इससे न सिर्फ ईंधन की बचत होगी बल्कि ट्रैफिक और प्रदूषण में भी कमी आ सकती है।
ये भी पढ़े: योगी सरकार का बड़ा एक्शन, मेरठ में STF ने मुठभेड़ में मार गिराया एक लाख का इनामी बदमाश जुबैर








