Home » नई दिल्ली » दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदली करवट, कई क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही; मौसम विभाग का ताजा अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदली करवट, कई क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही; मौसम विभाग का ताजा अलर्ट जारी

Weather Update:  दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह मौसम अचानक बदल गया। सुबह से ही तेज धूप और गर्मी थी, जिससे लोग परेशान हो रहे थे। लेकिन करीब 9 बजे के बाद कई जगहों पर बादल छा गए। साथ ही हल्की-हल्की हवाएं भी चलने लगीं, जिससे मौसम थोड़ा सुहाना हो गया।

दो दिन से गलत साबित हो रहा मौसम का अनुमान

मंगलवार को लगातार दूसरे दिन मौसम विभाग का अनुमान सही नहीं निकला। यलो अलर्ट जारी था और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बताई गई थी, लेकिन ज्यादातर जगहों पर बारिश तो दूर, बूंदाबांदी भी नहीं हुई। पूरे दिन तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहे। हालांकि शाम के समय एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश जरूर हुई।

Weather Update

दिन में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और गर्मी ज्यादा महसूस हुई। सोमवार को भी मौसम कुछ ऐसा ही रहा था। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। इस हफ्ते के आखिर तक तापमान 41 डिग्री के पार जा सकता है।मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी भी काफी ज्यादा थी, जिससे उमस बढ़ गई।

Weather Update:  दिल्ली-NCR में बुधवार को हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Written by- Rishika Srivastva

ये भी पढ़ें…पीएम मोदी की ईंधन बचत अपील के बाद दिल्ली मंत्री कपिल मिश्रा ने काम पर जाने के लिए मेट्रो का किया इस्तेमाल