Home » स्पोर्ट्स » IPL 2026: लगातार 4 हार से नहीं टूटी PBKS की उम्मीद, प्रभसिमरन सिंह की हुंकार अब ट्रॉफी जीतकर ही देंगे जवाब

IPL 2026: लगातार 4 हार से नहीं टूटी PBKS की उम्मीद, प्रभसिमरन सिंह की हुंकार अब ट्रॉफी जीतकर ही देंगे जवाब

IPL 2026: लगातार 4 हार से नहीं टूटी PBKS की उम्मीद, प्रभसिमरन सिंह की हुंकार अब ट्रॉफी जीतकर ही देंगे जवाब

IPL 2026: Indian Premier League में शानदार शुरुआत करने वाली Punjab Kings इस वक्त सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही है। लगातार चार हार ने टीम की प्लेऑफ की राह को संकट में डाल दिया है। लेकिन इस दबाव के बीच युवा बल्लेबाज Prabhsimran Singh ने ऐसा बयान दिया है, जिसने करोड़ों फैंस के दिलों में फिर से उम्मीद जगा दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा हम पर भरोसा रखो, हम ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे।

शुरुआत तूफानी, अब हालात चुनौतीपूर्ण

Shreyas Iyer की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने सीजन का आगाज बेहद दमदार अंदाज में किया था। टीम ने शुरुआती छह मुकाबलों में जीत दर्ज कर पूरे टूर्नामेंट में सनसनी मचा दी थी। एक मैच बेनतीजा रहा और पंजाब को खिताब का सबसे बड़ा दावेदार माना जाने लगा। लेकिन क्रिकेट का खेल पल भर में तस्वीर बदल देता है। इसके बाद पंजाब की जीत की रफ्तार थम गई और टीम लगातार चार मैच हार गई। 11 मुकाबलों के बाद टीम के खाते में केवल 13 अंक हैं और अब हर मैच करो या मरो बन चुका है।

IPL 2026: धर्मशाला को लाल रंग में रंग दो— प्रभसिमरन की भावुक अपील

पंजाब किंग्स के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी वीडियो में प्रभसिमरन सिंह ने फैंस से भावुक अंदाज में कहा हमारे ऊपर भरोसा बनाए रखिए। हम पूरी ताकत से वापसी करेंगे। धर्मशाला को लाल रंग में रंग दीजिए। उनका यह संदेश सिर्फ अपील नहीं, बल्कि टीम के आत्मविश्वास और जज्बे की गूंज है। प्रभसिमरन ने कहा कि लगातार हार के बावजूद ड्रेसिंग रूम का माहौल सकारात्मक है और खिलाड़ी अभी भी पूरी तरह आश्वस्त हैं कि टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी और ट्रॉफी के लिए आखिरी दम तक लड़ेगी।

IPL 2026: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

प्रभसिमरन सिंह का यह वीडियो सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहा है। पंजाब किंग्स के समर्थक लगातार कमेंट कर टीम का हौसला बढ़ा रहे हैं। फैंस का कहना है कि अगर टीम एक बार जीत की पटरी पर लौट आई, तो उसे रोकना किसी भी विरोधी के लिए आसान नहीं होगा।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे बड़ी परीक्षा

अब पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला पांच बार की चैंपियन Mumbai Indians से धर्मशाला में होना है।यह मैच पंजाब के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।जीत मिली तो प्लेऑफ की उम्मीदें मजबूत होंगी।हुई तो समीकरण बेहद मुश्किल हो जाएंगे।यानी यह मुकाबला पंजाब के लिए किसी फाइनल से कम नहीं है।

IPL 2026: क्या फिर से लौटेगी पंजाब की दहाड़?

पंजाब किंग्स ने इस सीजन में दिखाया है कि टीम में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है सिर्फ एक जीत की, जो पूरे अभियान को नई दिशा दे सकती है।प्रभसिमरन सिंह की यह दहाड़ साफ संकेत देती है कि पंजाब ने अभी हार नहीं मानी है।अब नजरें धर्मशाला पर होंगी  जहां तय होगा कि पंजाब किंग्स इतिहास रचेगी या सपना अधूरा रह जाएगा।फैंस के लिए एक ही संदेश साथ मत छोड़ना… हम ट्रॉफी   जीतकर दिखाएंगे!

ये भी पढ़े: पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, हफ्ते में 2 दिन घर से काम की सलाह

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments