Uttarakhand news: वैश्विक संकट और बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच उत्तराखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में ऊर्जा बचत, ईंधन खपत कम करने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। सरकार ने साफ कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक सप्लाई चेन पर पड़े असर की वजह से भारत भी आर्थिक दबाव झेल रहा है। ऐसे में अब आम लोगों से लेकर सरकारी विभागों तक सभी को छोटे-छोटे बदलाव अपनाने होंगे।
हफ्ते में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’
सरकार ने फैसला लिया है कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या आधी की जाएगी। इसके साथ ही सप्ताह में एक दिन “No Vehicle Day” मनाया जाएगा। इस दिन सरकारी स्तर पर वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दिया जाएगा और आम लोगों को भी निजी वाहन का इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे ईंधन की खपत कम होगी और पर्यावरण पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।
Uttarakhand news: सरकारी बैठकों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर जोर
राज्य सरकार अब सरकारी विभागों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आधारित बैठकों को बढ़ावा देगी ताकि अनावश्यक यात्रा कम हो सके। निजी कंपनियों और संस्थानों को भी वर्क फ्रॉम होम मॉडल अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही लोगों को सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
‘एक अधिकारी, एक वाहन’ नियम लागू
सरकार ने अधिकारियों के वाहन इस्तेमाल पर भी सख्ती दिखाई है। जिन अधिकारियों के पास एक से ज्यादा विभागों की जिम्मेदारी है, वे एक दिन में सिर्फ एक वाहन का इस्तेमाल करेंगे। वहीं परिवहन विभाग को सार्वजनिक बस सेवाओं की संख्या और क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
Uttarakhand news: सरकारी खरीद में 50% इलेक्ट्रिक वाहन अनिवार्य
उत्तराखंड सरकार जल्द नई EV Policy लागू करेगी। इसके तहत नए सरकारी वाहनों की खरीद में 50 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन अनिवार्य होंगे। साथ ही राज्यभर में EV चार्जिंग स्टेशन और नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जाएगा। सरकार ने सरकारी और निजी भवनों में AC के सीमित उपयोग पर भी जोर दिया है।
विदेश यात्राओं पर रोक, घरेलू पर्यटन को बढ़ावा
कैबिनेट बैठक में सरकारी विदेशी यात्राओं को सीमित करने का फैसला लिया गया। इसके बदले “Visit My State” अभियान चलाकर घरेलू पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार धार्मिक, वेलनेस, ग्रामीण और इको-टूरिज्म सर्किट का प्रचार करेगी। इसके अलावा उत्तराखंड में Destination Wedding को बढ़ावा देने और Single Window Clearance व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी है।
Uttarakhand news: सोने की खरीद कम करने की अपील
सरकार “मेरा भारत, मेरा योगदान” अभियान चलाकर लोगों को स्थानीय उत्पाद खरीदने और “Made in State” उत्पादों को अपनाने के लिए जागरूक करेगी। साथ ही नागरिकों से एक साल तक सोने की खरीद सीमित करने की अपील भी की जाएगी।
कम तेल वाला खाना और प्राकृतिक खेती पर फोकस
राज्य सरकार ने खाद्य तेल की खपत कम करने के लिए भी अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। स्कूलों, अस्पतालों और सरकारी कैंटीनों में तेल के इस्तेमाल की समीक्षा होगी। होटल, ढाबा और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को Low-Oil Menu अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ किसानों को Natural Farming, Zero Budget Farming और Bio-inputs की ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम हो सके।
सोलर और PNG को मिलेगा बढ़ावा
Uttarakhand news: सरकार PM Surya Ghar Yojana के तहत Rooftop Solar को बढ़ावा देगी। होटल, रेस्टोरेंट और सरकारी आवासों में PNG गैस उपयोग को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं गोबर गैस और स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं को भी मिशन मोड में आगे बढ़ाने की तैयारी है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ समेत कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि








