Home » राष्ट्रीय » Haryana News: हरियाणा निकाय चुनावों में भाजपा का दबदबा, शहरी क्षेत्रों में मजबूत हुई पकड़

Haryana News: हरियाणा निकाय चुनावों में भाजपा का दबदबा, शहरी क्षेत्रों में मजबूत हुई पकड़

Haryana News:

Haryana News: हरियाणा के नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई प्रमुख नगर निगमों और नगर परिषदों में जीत दर्ज की है। अंबाला सिटी, सोनीपत और पंचकूला जैसे महत्वपूर्ण शहरी क्षेत्रों में भाजपा की जीत ने राज्य में पार्टी की राजनीतिक स्थिति को और मजबूत कर दिया है। चुनाव परिणामों के बाद भाजपा नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और विकास कार्यों पर जनता की मुहर बताया है।

अंबाला, सोनीपत और पंचकूला में भाजपा की बड़ी जीत

नगर निगम चुनावों में भाजपा ने अंबाला सिटी, सोनीपत और पंचकूला में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पंचकूला में भाजपा के महापौर उम्मीदवार श्याम लाल बंसल ने शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही पार्टी ने 17 वार्डों में भी एकतरफा जीत हासिल की। सोनीपत नगर निगम में भाजपा ने 22 में से 16 वार्डों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस को केवल छह सीटों से संतोष करना पड़ा। भाजपा उम्मीदवार राजीव जैन ने महापौर पद पर जीत हासिल की। वहीं, अंबाला नगर निगम में भाजपा ने 16 वार्डों में जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा। कांग्रेस को यहां केवल तीन वार्डों में सफलता मिली, जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई।

Haryana News: सांपला, रेवाड़ी और धारूहेड़ा में भी शानदार प्रदर्शन

भाजपा ने अन्य नगर निकाय क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के गढ़ माने जाने वाले सांपला नगर समिति में भाजपा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर राजनीतिक संदेश दिया। रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भाजपा उम्मीदवार विनीता पिप्पल ने 21 हजार से अधिक वोटों के भारी अंतर से अध्यक्ष पद जीता। इसके अलावा धारूहेड़ा में भी पार्टी ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इन परिणामों ने यह संकेत दिया कि भाजपा की पकड़ अब ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी लगातार मजबूत हो रही है।

भाजपा नेताओं ने जनता का जताया आभार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनाव में जीत दर्ज करने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है और जनता अब विकास तथा सुशासन की राजनीति को समर्थन दे रही है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने भी विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल भाजपा प्रत्याशियों की नहीं, बल्कि विकास, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने अंबाला से अक्षिता सैनी, सोनीपत से राजीव जैन और पंचकूला से श्यामलाल बंसल को विशेष रूप से बधाई दी।

ये भी पढ़ें…लाड़ली बहनों को मोहन यादव का तोहफा, खातों में भेजे 1500 रुपये

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments