Home » स्पोर्ट्स » 19 नवंबर की तारीख भूलना चाहते हैं रोहित शर्मा, 2023 वर्ल्ड कप हार को याद कर हुए भावुक

19 नवंबर की तारीख भूलना चाहते हैं रोहित शर्मा, 2023 वर्ल्ड कप हार को याद कर हुए भावुक

Rohit Sharma 19 November:

Rohit Sharma 19 November: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। रोहित शर्मा ने कहा कि वह 2023 वर्ल्ड कप को याद भी नहीं करना चाहते और 19 नवंबर की तारीख को भूलना चाहते हैं। उन्होंने यह बात अपने गेम शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ के दौरान कही।

Rohit Sharma 19 November: 2023 वर्ल्ड कप की हार को याद नहीं करना चाहते रोहित-

रोहित शर्मा ने अब तक भारतीय टीम के साथ 4 ICC ट्रॉफी जीती हैं, लेकिन वह वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं जीत सके हैं। 2011 में वह भारतीय टीम का हिस्सा बनने से चूक गए थे। इसके बाद 2023 वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने टीम इंडिया की कप्तानी की और शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंचाया, लेकिन खिताबी मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब रोहित शर्मा ने इस हार को लेकर अपने दिल की बात साझा की है। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले उनके गेम शो के अगले एपिसोड के प्रोमो में एक्टर अंगद बेदी ने उनसे 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली के साथ हुए इमोशनल सेलिब्रेशन को लेकर सवाल किया।

Rohit Sharma 19 November: ‘19 नवंबर की तारीख भी भूलना चाहता हूं’-

अंगद बेदी के सवाल का जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि 2015 से 2024 तक टीम लगातार वर्ल्ड कप जीतने के करीब पहुंचती रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने कहा, “2015 से लेकर 2024 तक हम उस वर्ल्ड कप के पीछे भाग रहे थे। बहुत बार क्लोज आए, लेकिन जीत नहीं सके। 2015 में हम क्लोज आए… 2019 में भी। मैं 2023 वर्ल्ड कप को याद भी नहीं करना चाहता और मैं 19 नवंबर की तारीख भी भूलना चाहता हूं।” रोहित ने बताया कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें पता था कि यह उनका आखिरी टी20 वर्ल्ड कप होने वाला है। उन्होंने विराट कोहली के साथ टी20 क्रिकेट को लेकर भी बात की थी। वर्ल्ड कप जीतने के बाद दोनों खिलाड़ी काफी भावुक हो गए थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उस पल को किस तरह सेलिब्रेट करें।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित पर नजरें-

रोहित शर्मा अब वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर खास नजरें रहेंगी।

2027 वर्ल्ड कप को लेकर भी होगी नजर-

रोहित शर्मा के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज काफी अहम है। 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए उनके भविष्य को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। टीम मैनेजमेंट यशस्वी जायसवाल को उनके बैकअप विकल्प के तौर पर तैयार कर रहा है। अगर रोहित शर्मा इस सीरीज में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उनके आगे भी वनडे टीम में बने रहने की संभावना पर चर्चा जारी रहेगी। वहीं, खराब प्रदर्शन होने पर 2027 वनडे वर्ल्ड कप की उनकी दावेदारी को लेकर सवाल और बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़े- UPI में ₹2000 से ज्यादा के पेमेंट पर क्या बदलेगा? ग्राहक देगा या दुकानदार, MDR का पूरा गणित समझें