Home » अंतर्राष्ट्रीय » जिनपिंग-ट्रंप मुलाकात में दिखी चीन की ताकत, मिलिट्री शो ने जीता सबका ध्यान

जिनपिंग-ट्रंप मुलाकात में दिखी चीन की ताकत, मिलिट्री शो ने जीता सबका ध्यान

Trump News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चीन के दौरे पर पहुंचे, जहां गुरुवार को चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल में उनका भव्य स्वागत किया। अमेरिकी राष्ट्रपति के सम्मान में आयोजित समारोह में चीनी सैनिकों ने शानदार कोरियोग्राफ्ड मिलिट्री शो का प्रदर्शन किया। रेड कार्पेट पर दोनों नेता साथ चलते नजर आए, जबकि पारंपरिक संगीत और सैन्य सम्मान ने माहौल को खास बना दिया।

स्कूली बच्चों और सैन्य बैंड ने बढ़ाई शोभा

स्वागत समारोह में स्कूली बच्चों का एक समूह चीनी और अमेरिकी झंडे लहराते हुए दिखाई दिया। बच्चों ने फूलों के गुलदस्तों के साथ दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। वहीं, मिलिट्री बैंड ने अमेरिकी राष्ट्रगान “द स्टार स्पैंगल्ड बैनर” बजाया। ट्रंप और जिनपिंग ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और दोनों देशों के अधिकारियों से मुलाकात की।

Trump News: चीनी सैनिकों ने दिखाया अनुशासित प्रदर्शन

इसके बाद दोनों नेताओं ने चीनी सैन्य टुकड़ियों का निरीक्षण किया। रेड कार्पेट पर खड़े ट्रंप और जिनपिंग के सामने चीनी सैनिकों ने अमेरिकी और चीनी झंडे लहराते हुए मार्च पास्ट किया। चीन अपने सटीक और अनुशासित सैन्य प्रदर्शन के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इससे पहले भी ऐसे भव्य मिलिट्री डेमोंस्ट्रेशन अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में देखने को मिले थे।

वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई। बताया जा रहा है कि बैठक में व्यापार, तकनीक, ईरान, होर्मुज और वैश्विक सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। ट्रंप और जिनपिंग की पिछली मुलाकात अक्टूबर में दक्षिण कोरिया में आयोजित APEC शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी, जहां दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बनी थी।

ये भी पढ़े… घरेलू आपूर्ति सुरक्षित रखने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, चीनी निर्यात पर 30 सितंबर तक बैन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments