Breaking News
Home » ऑटो अपडेट » गर्मी से परेशान लोगों के लिए नई उम्मीद, Sony ने लॉन्च किया गर्दन में पहनने वाला पोर्टेबल AC, जानिए कितनी होगी कीमत?

गर्मी से परेशान लोगों के लिए नई उम्मीद, Sony ने लॉन्च किया गर्दन में पहनने वाला पोर्टेबल AC, जानिए कितनी होगी कीमत?

Sony ने लॉन्च किया पोर्टेबल AC

Sony AC: भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए अब राहत की नई तकनीक आ गई है। जहां लोग घर से बाहर निकलते ही पसीने और गर्म हवाओं से बेहाल हो जाते हैं, वहीं अब टेक्नोलॉजी ने इसका अनोखा समाधान पेश कर दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony Electronics ने एक ऐसा पोर्टेबल wearable AC लॉन्च किया है, जिसे गले में पहनकर घंटों तक ठंडक महसूस की जा सकती है। कंपनी ने इस खास डिवाइस का नाम Reon Pocket Pro Plus रखा है। यह डिवाइस खास तौर पर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है, जो गर्मी में बाहर काम करते हैं, ट्रैवल करते हैं या लंबे समय तक धूप में रहते हैं।

कैसे काम करता है यह AC?

यह डिवाइस गर्दन के पीछे लगाया जाता है और इसमें लगी मेटल कूलिंग प्लेट शरीर के तापमान को कम करने का काम करती है। यह ‘Peltier Effect’ तकनीक पर आधारित है, जिसमें इलेक्ट्रिसिटी की मदद से ठंडक पैदा की जाती है। आसान शब्दों में कहें तो यह एक इलेक्ट्रॉनिक आइस पैक की तरह काम करता है, जो शरीर को लगातार ठंडा रखता है। डिवाइस में मौजूद सेंसर शरीर के तापमान को मॉनिटर करते हैं और उसी हिसाब से कूलिंग को एडजस्ट करते हैं, जिससे यूजर को तेज गर्मी में भी राहत मिलती है।

अब गर्मी से मिलेगा छुटकारा, Sony लाया गले में पहनने वाला AC, पहनते ही  मिलेगी Cooling Sony launches Reon Pocket Pro Plus powerful AC that you can  wear on inside your shirt

10 घंटे तक मिलेगी ठंडक

कंपनी का दावा है कि यह wearable AC सिंगल चार्ज में करीब 10 घंटे तक काम कर सकता है। इसमें USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। साथ ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और मोबाइल ऐप कंट्रोल जैसी स्मार्ट सुविधाएं भी मौजूद हैं। डिवाइस में एक खास एग्जॉस्ट वेंट भी दिया गया है, जो शरीर की गर्म हवा को बाहर निकालने में मदद करता है और एयर फ्लो बनाए रखता है। Reon Pocket Pro Plus की कीमत 199 पाउंड यानी लगभग 22 हजार रुपये रखी गई है। फिलहाल इसे केवल यूके मार्केट में लॉन्च किया गया है। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

गर्मी से परेशान लोगों के लिए नई उम्मीद

हर साल बढ़ती गर्मी और हीटवेव लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। ऐसे में इस तरह की नई तकनीक आने वाले समय में लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। खासकर उन लोगों के लिए, जिन्हें काम के सिलसिले में लंबे समय तक बाहर रहना पड़ता है, यह wearable AC किसी वरदान से कम नहीं होगा।

ये भी पढ़े… अनिल कपूर की सेहत कैसे रहती है ‘झकास’? आयुष मंत्रालय ने एक्टर का वीडियो शेयर कर बताया राज, देखें…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments