Home » नई दिल्ली » दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों को हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, निजी दफ्तरों पर भी लागू हो सकता है फैसला

दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों को हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, निजी दफ्तरों पर भी लागू हो सकता है फैसला

दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों को हफ्ते में 2 दिन Work From Home, निजी दफ्तरों पर भी लागू हो सकता है फैसला

Delhi News: दिल्ली सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार कोशिश करेगी कि यह व्यवस्था निजी दफ्तरों में भी लागू की जाए।

प्राइवेट कंपनियों पर भी बढ़ सकता है दबाव

फिलहाल यह आदेश सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू किया गया है, लेकिन दिल्ली सरकार निजी कंपनियों से भी अपील करेगी कि वे अपने कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन घर से काम करने की सुविधा दें। अगर ऐसा होता है तो राजधानी के लाखों कर्मचारियों को राहत मिल सकती है।पेट्रोल कटौती से लेकर नो व्हीकल डे तक कई बड़े फैसले सरकार ने ईंधन बचाने के लिए कई कदम उठाए हैं।अधिकारियों के पेट्रोल-डीजल कोटे में 20% कटौती मंत्रियों और अधिकारियों के काफिले में कमीएक दिन नो व्हीकल डे 50% मीटिंग्स वर्चुअल सोमवार को अधिक से अधिक मेट्रो इस्तेमाल करने की अपील

Delhi News: पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने वालों को मिलेगा फायदा

जो अधिकारी वाहन भत्ता लेते हैं और निजी गाड़ी की जगह मेट्रो या बस से सफर करेंगे, उन्हें 10% अतिरिक्त इंक्रीमेंट दिया जाएगा।दिल्ली सरकार ने अदालतों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक मामलों की सुनवाई ऑनलाइन की जाए ताकि लोगों की आवाजाही कम हो।अगले तीन महीने तक नहीं होंगे बड़े आयोजन मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले तीन महीने तक बड़े सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। साथ ही पर्यटकों के लिए विशेष ट्रैवल प्लान तैयार किया जाएगा।राजधानी में बदल सकती है कामकाज की तस्वीर सरकार के इस फैसले से दिल्ली में ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों पर असर पड़ सकता है। यदि निजी कंपनियां भी इस मॉडल को अपनाती हैं तो लाखों लोगों को राहत मिल सकती

ये भी पढ़े: CM योगी अचानक क्यों पहुंचे दिल्ली अमित शाह संग हुई अहम बैठक, क्या हुई बात?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments