पहली बार खेलेंगे वनडे सीरीज
वैभव पहली बार भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में खेलते नजर आएंगे। इससे पहले वे एशिया कप राइजिंग स्टार्स टी-20 टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वनडे ट्राई सीरीज में इंडिया-A, श्रीलंका-A और अफगानिस्तान-A की टीमें हिस्सा लेंगी। सभी मुकाबले दांबुला में खेले जाएंगे।
Vaibhav Suryavanshi: IPL में शानदार प्रदर्शन से मिली पहचान
वैभव सूर्यवंशी IPL में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 2026 सीजन में उन्होंने 11 मैचों में 237 के स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों में शतक जड़ा। पारी में 12 छक्के और 5 चौके शामिल थे। इसके अलावा 2025 सीजन में भी उन्होंने गुजरात के खिलाफ विस्फोटक शतक लगाया था।
Vaibhav Suryavanshi: 12 साल की उम्र में रणजी डेब्यू
वैभव ने जनवरी 2024 में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया था। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 12 साल थी।उन्होंने घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड बनाया और Sachin Tendulkar तथा Yuvraj Singh जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
अंडर-19 क्रिकेट में भी मचाया धमाल
13 साल की उम्र में वैभव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 यूथ टेस्ट में सिर्फ 58 गेंदों पर शतक जड़ दिया था। लिस्ट-A क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 8 मैचों में 353 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।
इंडिया-A स्क्वॉड में कई युवा चेहरे
इंडिया-A टीम में प्रियांश आर्या, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, अंशुल कम्बोज और प्रभसिमरन सिंह जैसे युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। ट्राई सीरीज के बाद टीम श्रीलंका-A के खिलाफ दो मल्टी-डे मुकाबले भी खेलेगी।








