Home » नई दिल्ली » सीएनजी कीमतों में बढ़ोतरी से बढ़ी टेंशन, दिल्ली में सफर के लिए अब देना होगा ज्यादा पैसा

सीएनजी कीमतों में बढ़ोतरी से बढ़ी टेंशन, दिल्ली में सफर के लिए अब देना होगा ज्यादा पैसा

Delhi CNG Price: राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के साथ अब CNG के दाम भी बढ़ गए हैं। आज से दिल्ली में CNG 2 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है।एक साथ पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम बढ़ने से लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। इसका असर लाखों लोगों की जेब पर पड़ेगा।

नई कीमतों के बाद दिल्ली में CNG का रेट 79.09 रुपये प्रति किलो हो गया है। वहीं, नोएडा में इसकी कीमत 87.70 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।CNG महंगी होने से ऑटो, कैब और निजी गाड़ी चलाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। माना जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में ऑटो और कैब का किराया भी बढ़ सकता है। इससे आम लोगों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

दिल्ली-NCR में CNG हुई महंगी, चेक करें नए रेट की पूरी लिस्ट

  • शहर CNG रेट (₹ प्रति किलो)
  • दिल्ली 79.09
  • नोएडा 87.70
  • गुरुग्राम 84.12
  • रेवाड़ी 83.70
  • गाजियाबाद 87.70

Delhi CNG Price

Delhi CNG Price: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, जानिए कितना हुआ महंगा

पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल अब 3.14 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। नई कीमत के बाद पेट्रोल 97.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, डीजल के दाम में भी 3.11 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। अब डीजल की कीमत 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से लोगों का खर्च बढ़ सकता है।

पेट्रोल-डीजल के नए दाम (बढ़ोतरी के बाद)

  • ईंधन का प्रकार पुराना रेट (₹/लीटर) नया रेट (₹/लीटर) बढ़ोतरी (₹/लीटर)
  • नियमित पेट्रोल ₹94.77 ₹97.91 + ₹3.14
  • नियमित डीजल ₹87.67 ₹90.78 + ₹3.11
  • प्रीमियम पेट्रोल ₹102.00 – ₹104.00 ₹105.14 – ₹107.14 + ₹3.14

Written by- Rishika Srivastva

ये भी पढ़ें…पीतल व्यापारी की बेटी ने प्रेमी संग रची अपने ही घर में 1.20 करोड़ की लूट की साजिश, पांच आरोपी किया गिरफ्तार