Supreme Court New Rules: प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील के बाद सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपने कामकाज के तरीके में बड़ा बदलाव किया है। कोर्ट प्रशासन की ओर से जारी नए सर्कुलर में सुनवाई से लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी तक कई नए नियम लागू किए गए हैं। फैसले का मकसद ईंधन की बचत करना और कामकाज को ज्यादा व्यवस्थित बनाना बताया जा रहा है।
अब कई मामलों की सुनवाई होगी सिर्फ ऑनलाइन
सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश के अनुसार सोमवार, शुक्रवार और “मिसलेनियस डे” पर मामलों की सुनवाई केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी। इसके अलावा जिन दिनों कोर्ट का आंशिक कामकाज होगा, उन दिनों भी सुनवाई ऑनलाइन मोड में ही चलेगी। कोर्ट प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सभी पक्षों को समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लिंक भेजे जाएं और तकनीकी व्यवस्था मजबूत रखी जाए ताकि सुनवाई में किसी तरह की दिक्कत न हो।
Supreme Court New Rules: जजों ने भी लिया बड़ा फैसला
ईंधन बचाने की पहल के तहत सुप्रीम कोर्ट के जजों ने कार पूलिंग को बढ़ावा देने का फैसला किया है। यानी जरूरत पड़ने पर जज एक ही गाड़ी में साथ यात्रा करेंगे। इसे संसाधनों की बचत और ट्रैफिक कम करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
Supreme Court New Rules: कर्मचारियों को मिलेगी वर्क फ्रॉम होम सुविधा
सर्कुलर में कोर्ट कर्मचारियों के लिए भी नई व्यवस्था लागू की गई है। आदेश के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट की हर शाखा और सेक्शन में 50 फीसदी तक कर्मचारियों को हफ्ते में दो दिन घर से काम करने की अनुमति दी गई है। हालांकि बाकी कर्मचारियों की दफ्तर में मौजूदगी जरूरी होगी ताकि कोर्ट का नियमित काम प्रभावित न हो।
फोन पर हमेशा उपलब्ध रहना होगा
वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मचारियों को फोन पर हर समय उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत कार्यालय बुलाया जा सकता है। साथ ही अधिकारियों से कहा गया है कि सभी जरूरी काम तय समय पर पूरे हों। अगर किसी विभाग में काम का दबाव ज्यादा हुआ तो संबंधित रजिस्ट्रार वहां वर्क फ्रॉम होम की सुविधा को सीमित या खत्म भी कर सकते हैं।
सेक्रेटरी जनरल ने जारी किया सर्कुलर
Supreme Court New Rules: यह पूरा सर्कुलर सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल भारत पराशर की ओर से जारी किया गया है। नए नियम तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और आने वाले दिनों में इनके असर पर भी नजर रखी जाएगी।
ये भी पढ़े: ईरान का बड़ा बयान, भारत की भूमिका पर भरोसा; होर्मुज और परमाणु मुद्दे पर खुलकर बोले अराघची








