Home » उत्तर प्रदेश » CM योगी का मास्टरस्ट्रोक! गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, 2027 तक होगा तैयार

CM योगी का मास्टरस्ट्रोक! गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, 2027 तक होगा तैयार

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया। इस मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खेल विभाग के अधिकारियों और बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

पूर्वी यूपी के युवाओं के लिए खास दिन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवाओं और खेल जगत के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर खेल संरचना को मजबूत कर रही हैं, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के प्रदर्शन में दिख रहा है।

UP NEWS: 46 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय स्टेडियम

सीएम योगी ने बताया कि गोरखपुर में बनने वाला यह स्टेडियम करीब 46 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा, जिसकी दर्शक क्षमता लगभग 30 हजार होगी। इसके साथ ही 60 एकड़ अतिरिक्त भूमि को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए सुरक्षित किया गया है, जहां इंडोर गेम्स, हॉकी, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से गोरखपुर और पूरे पूर्वी यूपी में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी।

UP NEWS
 UP NEWS

खेलों में नौकरी और युवाओं को अवसर

सीएम योगी ने बताया कि राज्य सरकार ने ओलंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के माध्यम से नौकरी देने की नीति लागू की है। अब तक 500 से अधिक खिलाड़ियों को रोजगार दिया जा चुका है और 500 नई भर्तियों की प्रक्रिया चल रही है। इस सूची में क्रिकेटर रिंकू सिंह समेत कई खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं।

UP NEWS: 2027 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

सरकारी जानकारी के अनुसार, गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को 23 दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश की खेल अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

ये भी पढ़े… कलेक्टर पर टिप्पणी के मामले में कोर्ट ने आजम खान को सुनाई 2 साल की सजा, जानिए क्या मामला..

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments