Home » राष्ट्रीय » Pm Modi: हेग में पीएम मोदी से मिलकर भावुक हुए प्रवासी भारतीय

Pm Modi: हेग में पीएम मोदी से मिलकर भावुक हुए प्रवासी भारतीय

Pm Modi:

Pm Modi: नीदरलैंड के द हेग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत बेहद उत्साह और गर्मजोशी के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम स्थल पहुंचे और प्रधानमंत्री से मुलाकात कर भावुक नजर आए। भारत के अलग-अलग राज्यों से जुड़े लोगों ने एकजुट होकर भारतीय संस्कृति और एकता का प्रदर्शन किया। प्रवासी भारतीयों ने इसे गर्व और सम्मान का क्षण बताया।

कश्मीरी समुदाय ने जताया गर्व

कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर से जुड़े प्रवासी परिवारों ने भी हिस्सा लिया। एक युवा कश्मीरी बेटी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कश्मीरी पंडित समुदाय का उल्लेख किया, जिससे उन्हें विशेष सम्मान महसूस हुआ। उन्होंने भारत और नीदरलैंड के बीच फूलों की खेती को लेकर समानताओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड के ट्यूलिप और भारत के कमल की चर्चा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही यह भी बताया गया कि भारत का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन जम्मू-कश्मीर में स्थित है। कश्मीरी समुदाय ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलना उनके लिए बेहद यादगार और गौरवपूर्ण अनुभव रहा।

Pm Modi: सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाया उत्साह

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। कलाकारों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले प्रवीण शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सभी में भारी उत्साह था और लोग पूरी रात जागकर तैयारियों में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण ने उन्हें और अधिक मेहनत कर देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में कन्नड़ और तेलुगू समुदाय की महिलाओं ने भी पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लिया और भारतीय संस्कृति की झलक पेश की।

प्रवासी भारतीयों ने बताया यादगार पल

कार्यक्रम में शामिल प्रवासी भारतीयों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अपने बीच देखकर वे भावुक हो गए। नीदरलैंड में लंबे समय से रह रहे एक भारतीय ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। राजस्थान से पहुंचे एक दंपति ने कहा कि द हेग में बिताए गए ये पल उनके जीवन के सबसे यादगार क्षणों में शामिल हो गए हैं। वहीं सूरीनाम से आई राजदेई बंसीधर ने कहा कि उनके पूर्वज भारत से थे और प्रधानमंत्री मोदी को सामने देखने की इच्छा उन्हें यहां तक खींच लाई। कार्यक्रम स्थल पर भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था से जुड़े कई मॉडल भी प्रदर्शित किए गए, जिन्हें लोगों ने काफी सराहा।

ये भी पढ़ें…डायमंड हार्बर में कानून-व्यवस्था पर सख्त हुए सुवेंदु अधिकारी, कार्यवाही के आदेश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments