Home » उत्तर प्रदेश » यूपी के लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार ट्रक और मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

यूपी के लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार ट्रक और मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक सड़क हादसा

Lakhimpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक और मैजिक वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मैजिक में सवार थे 10 लोग

जानकारी के मुताबिक, मैजिक वाहन में दो महिलाओं सहित कुल 10 लोग सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद मैजिक वाहन करीब 10 फीट तक घिसटता चला गया। वाहन के आगे और पीछे बैठे लोगों को सबसे ज्यादा चोटें आईं। कई लोगों के सिर बुरी तरह फट गए, जबकि एक व्यक्ति का चेहरा पूरी तरह घायल हो गया।

कुछ लोग वाहन की सीटों के बीच फंस गए थे और दो लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद सड़क और वाहन के अंदर खून फैल गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक सड़क हादसा
लखीमपुर खीरी में दर्दनाक सड़क हादसा

स्थानीय लोगों ने शुरू किया राहत कार्य

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और एक गंभीर घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की ओर जा रहा था। इसी दौरान बहराइच की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रक काफी तेज गति में था और अचानक अनियंत्रित हो गया।

Lakhimpur Road Accident लखीमपुर खीरी में दर्दनाक सड़क हादसा
लखीमपुर खीरी में दर्दनाक सड़क हादसा

Lakhimpur Road Accident: हादसे के बाद ट्रक चालक फरार

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।यह हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अदलीसपुर गांव के पास हुआ।खमरिया के सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।

वहीं, सीएचसी खमरिया के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कुल 10 लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से 9 लोगों की मौत हो चुकी थी। कई शव बुरी तरह कुचल गए थे। एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें:  मेक्सिको के प्यूब्ला में अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर 10 लोगों की हत्या कर दी

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments