Home » केरल » 10 साल बाद केरल में सत्ता परिवर्तन, वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

10 साल बाद केरल में सत्ता परिवर्तन, वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

Kerala CM Oath: केरल को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे कई बड़े नेता

इस खास मौके पर कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने समारोह में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी पहुंचे।

वीडी सतीशन के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही केरल में सीपीआई(एम) नेता पिनाराई विजयन के 10 साल लंबे शासन का आधिकारिक तौर पर अंत हो गया। इसके साथ ही कांग्रेस नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) एक बार फिर सत्ता में लौट आया है।इससे पहले कांग्रेस की सरकार दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के नेतृत्व में बनी थी। अब करीब 15 साल बाद कांग्रेस दोबारा केरल की सत्ता में वापसी करने में सफल रही है।

Kerala CM Oath: कांग्रेस ने बताया नए राजनीतिक दौर की शुरुआत

कांग्रेस नेताओं ने इस जीत और शपथ ग्रहण को केरल की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत बताया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह पार्टी के लिए ऐतिहासिक जीत है और इससे सभी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

उन्होंने कहा कि केरल के लोगों के लिए यह बेहद खास दिन है, क्योंकि 10 साल बाद यूडीएफ फिर से सत्ता में आई है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने एलडीएफ के 10 साल के शासन को नकार दिया है। अब सरकार की जिम्मेदारी है कि लोगों को बेहतर प्रशासन और अच्छी सरकार दी जाए।

Kerala CM Oath

विधानसभा चुनाव में यूडीएफ की शानदार जीत

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने जोरदार प्रदर्शन किया। 140 सीटों वाली विधानसभा में गठबंधन ने 102 सीटों पर जीत हासिल की।वहीं कांग्रेस ने अकेले 63 सीटें जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया। यह केरल में कांग्रेस का अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  यूपी के लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार ट्रक और मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments