Home » बिज़नेस » सोने में मामूली तेजी के साथ लौटी मजबूती, चांदी 2.73 लाख रुपए के पार पहुंची, बाजार में बढ़ी हलचल

सोने में मामूली तेजी के साथ लौटी मजबूती, चांदी 2.73 लाख रुपए के पार पहुंची, बाजार में बढ़ी हलचल

Gold Silver Price: सोमवार की शुरुआत में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। हालांकि, बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद दोनों कीमती धातुओं में फिर से तेजी लौट आई और कीमतें हरे निशान में पहुंच गईं।

एमसीएक्स पर सोने की कीमत में शुरुआत में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 5 जून 2026 वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। पिछली क्लोजिंग 1,58,547 रुपए थी, जबकि सोमवार सुबह यह 471 रुपए यानी 0.29 प्रतिशत गिरकर 1,58,076 रुपए पर खुला।

लेकिन कारोबार शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही सोने की कीमतों में सुधार देखने को मिला। सुबह करीब 9:15 बजे सोना 133 रुपए यानी 0.08 प्रतिशत बढ़कर 1,58,680 रुपए पर पहुंच गया।अब तक के कारोबार के दौरान सोने ने 1,57,547 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,58,547 रुपए का उच्चतम स्तर दर्ज किया।

Gold Silver Price
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव

Gold Silver Price: चांदी में भी गिरावट के बाद तेजी

चांदी के 3 जुलाई 2026 वाले कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई। पिछली क्लोजिंग 2,71,886 रुपए थी, जबकि यह 4,486 रुपए यानी 1.64 प्रतिशत टूटकर 2,67,400 रुपए पर खुला।

हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही चांदी की कीमतों में भी तेजी लौट आई। खबर लिखे जाने तक चांदी 764 रुपए यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,72,650 रुपए पर कारोबार कर रही थी।कारोबार के दौरान चांदी ने 2,64,949 रुपए का निचला स्तर और 2,74,145 रुपए का ऊंचा स्तर छुआ।

वैश्विक बाजार में दबाव में सोना और चांदी

घरेलू बाजार में तेजी लौटने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। कॉमेक्स पर सोना 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,543 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 2.28 प्रतिशत टूटकर 75.778 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव

कीमतों में गिरावट की क्या है वजह?

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका के 10 साल के बॉन्ड यील्ड का बढ़कर 4.65 प्रतिशत तक पहुंचना है।बॉन्ड यील्ड बढ़ने से अमेरिकी डॉलर मजबूत होता है। डॉलर मजबूत होने का सीधा असर सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं पर पड़ता है, जिससे उनकी कीमतों पर दबाव बढ़ जाता है।

हालांकि हाल की गिरावट के बावजूद बीते एक साल में सोने और चांदी ने निवेशकों को मजबूत रिटर्न दिया है।डॉलर के हिसाब से देखें तो पिछले एक साल में सोने ने 40 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। वहीं चांदी ने इस दौरान 131 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की है।

ये भी पढ़ें: यूपी के लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार ट्रक और मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments