Breaking News
Home » Breaking News » “शपथ के बाद राहुल गांधी ने सतीशन के कान में क्या कहा? वीडियो हुआ वायरल, खरगे तक पहुंची बात

“शपथ के बाद राहुल गांधी ने सतीशन के कान में क्या कहा? वीडियो हुआ वायरल, खरगे तक पहुंची बात

KERALA NEW CM: वीडी सतीशन ने सोमवार को केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस नीत यूडीएफ (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) की 10 साल बाद सत्ता में वापसी के बीच आयोजित शपथ ग्रहण समारोह काफी भव्य रहा। समारोह में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस और यूडीएफ के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

राहुल गांधी से मुलाकात बनी चर्चा का विषय

शपथ लेने के बाद वीडी सतीशन सीधे राहुल गांधी के पास पहुंचे। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया। इसी दौरान राहुल गांधी ने सतीशन के कान में कुछ कहा, जिसके बाद सतीशन तुरंत वापस मुड़े और मंच पर मौजूद मल्लिकार्जुन खरगे व अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलने पहुंच गए। हालांकि राहुल गांधी ने क्या कहा, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने सतीशन को वरिष्ठ नेताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर आशीर्वाद और शुभकामनाएं लेने की सलाह दी होगी।

KERALA NEW CM: ‘वंदे मातरम्’ से हुई समारोह की शुरुआत

केरल में कांग्रेस-मुस्लिम लीग की गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ से हुई। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी कांग्रेस और UDF (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट ने ली शपथ

करीब छह दशक बाद ऐसा देखने को मिला जब मुख्यमंत्री के साथ पूरा मंत्रिमंडल एक साथ शपथ लेता नजर आया। वीडी सतीशन के साथ 20 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। नई कैबिनेट में रमेश चेन्निथला, के. मुरलीधरन, सनी जोसेफ, पीके कुन्हालीकुट्टी, पीके बशीर और केएम शाजी जैसे नेता शामिल हैं।

10 साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस

केरल विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। कांग्रेस ने 63 सीटें जीतीं, जबकि यूडीएफ गठबंधन को 140 सदस्यीय विधानसभा में कुल 102 सीटों पर जीत मिली। इस जीत के साथ CPI(M) नीत एलडीएफ सरकार के 10 साल लंबे शासन का अंत हो गया।

ये भी पढ़े… महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव का ऐलान!16 सीटों पर चुनाव, जानिए पूरी टाइमलाइन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments